फाइल फोटो
- किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के रहमतपाड़ा गांव में चार बच्चियों की मौत
- एक ही परिवार की थी चारों बच्चियां, तालाब में फूल तोड़ने गई थी
- चारों बच्ची अधिक पानी में चली गई और संतुलन खो दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के किशनगंज, बेगूसराय और खगड़िया जिले में अलग-अलग हादसे में आज आठ बच्चों की डूबने से मौत हो गई. किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के रहमतपाड़ा गांव में शनिवार को एक तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई.
अनुमंडल अधिकारी मो. शफीक ने बताया कि मृतकों में आलता कमलपुर पंचायत के रहमतपाड़ा गांव निवासी नुरुल हुदा की 7 वर्षीय पुत्री सादिया नूर, अलीमुद्दीन की 8 वर्षीय पुत्री रौशन नाज, मो. याकूब की 9 वर्षीय पुत्री सुमैया और मो. तौकीर की 8 वर्षीय पुत्री जन्नती शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि एक ही परिवार की चारों बच्चियां अपने घर से पूरबी मस्जिदगढ़ के समीप स्थित एक तालाब में हेला फूल (कमल फूल की प्रजाति) तोड़ने गई थी. इसी दौरान चारों बच्ची अधिक पानी में चली गई और संतुलन खो दिया.
शफीक ने कहा कि जब घर के लोगों ने चारों बच्ची को घर में नहीं देखा गया तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो उनमें से एक के शव को उक्त तालाब के पानी में तैरता हुआ पाया. उन्होंने कहा कि सभी बच्ची के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा के तौर पर शीघ्र ही वितरित किए जाएंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, रहमतपाड़ा, आलता कमलपुर, पूरबी मस्जिदगढ़, रामपुर घाट, बागमती नदी, Bihar Kishanganj, Begusarai, Khagaria Districts, Rahmatpara, Sahebpur Kamal Police Station, Baghmati River, Rampur Ghat