तेजस्वी प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- पटना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का है मामला.
- इस मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.
- नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा है निशाना.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रोहतास जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शनिवार कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा करके अपनी कथित विफलताओं को नहीं छिपा सकते है. रोहतास जिले के कछवा थाना अंतर्गत दनवार गांव में शुक्रवार देर रात जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई थी और जबकि दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है.
इस मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. तेजस्वी ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि नीतीश जी अपनी कथित विफलताओं का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ते हैं.
यह भी पढ़ें : सत्यपाल मलिक बने बिहार के 38वें राज्यपाल, जानें उनके बारे में
उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब उपलब्ध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि अब शराब महँगी दरों पर उपलब्ध है. तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश जी पुलिसकर्मियों को निलंबित करके आप अपनी कथित नाकामयाबियों को नहीं छुपा सकते है.’ उन्होंने नीतीश पर प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा के तहत बिहार में शराबबंदी लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वह इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर देशभर में घूम सकें.
VIDEO : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी में वार-पलटवार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं