मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 16 लोगों की जान चली गई है. 200 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. पुलिस ने मामले में अब तक 34 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. जहरीली शराब कांड के बाद जांच में अवैध शराब तस्करी का नेटवर्क सामने आया, जिसका मास्टरमाइंड रवि लखेरा है. जिसे पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है.
पैसा कमाने के लिए अवैध धंधे में उतरा
रवि लखेरा अधिक पैसा कमाना चाहता था, उसकी यही जिद और महत्वाकांक्षा ने उसे अवैध शराब के कारोबार से जोड़ दिया. सबसे पहले उसने उत्तर प्रदेश के महोबा और ललितपुर जिले के कुछ इलाके में अवैध शराब का कारोबार शुरू किया. इसके बाद उसका संपर्क अवैध शराब के कारोबारियों से बढ़ता गया और वह इस नेटवर्क की मजबूत कड़ी बन गया.
मनीष और चंदू और रवि की जोड़ी बनी
रवि की बनाई शराब लोगों तक पहुंची
जांच के अनुसार, गिरोह में आरोपी रवि लखेरा की जिम्मेदारी शराब तैयार करने की थी. आरोप है कि उसी के द्वारा तैयार की गई जहरीली शराब ही बंडा में लोगों तक पहुंची और अब तक 16 लोगों की जान चली गई.
पुलिस ने पैर में मारी गोली
रवि लखेरा पर 28 केस दर्ज
आरोपी रवि लखेरा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस की जांच में सामने आया है. उसके खिलाफ करीब 28 केस दर्ज हैं. पुलिस की टीम इन मामलों को लेकर भी जानकारी जुटा रही है.
ये भी पढ़ें- MP: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली
ये भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, न्यायिक जांच के आदेश; IG और कमिश्नर बदले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं