भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India Men's Hockey Team) ने सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता. टीम इंडिया की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया, जिसपर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी अपना रिएक्शन दिया है.
Phenomenal win .. wish my dad was alive to see this historic day will be happy up there .. Thank you so much men's hockey team ..congratulations !!! https://t.co/WZEzM0e5db
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 5, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हॉकी टीम की जीत पर ट्वीट किया: "ऐतिहासिक! यह एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की यादों में बसा रहेगा. कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को कैप्चर कर लिया है. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है." पीएम मोदी के इस ट्वीट पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने लिखा: "अभूतपूर्व जीत .. काश मेरे पिताजी जीवित होते इस ऐतिहासिक दिन को देखने के लिए. वह काफी खुश होते .. पुरुषों की हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई."
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने इस तरह भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India Men's Hockey Team) की जीत पर अपने पिता को याद किया. उनका यह ट्वीट दर्शाता है कि उनके पिता हॉकी के बड़े प्रशंसक थे. अब अनिल कपूर का यह ट्ववीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है. साथ ही यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं