विज्ञापन

वापसी की फ्लाइट छूटी या कोई और प्लान? CWG के बाद गायब खिलड़ियों पर स्कॉटलैंड पुलिस ने दिया अपडेट

युगांडा की खेल समाचार वेबसाइट एनबीएस स्पोर्ट के अनुसार देश की मुक्केबाजी टीम के चार सदस्य कथित तौर पर स्कॉटलैंड में लापता हो गए. इसके अलावा पाकिस्तान टुडे अखबार ने भी पाकिस्तान टीम के एक मुक्केबाज के लापता होने की खबर दी है.

वापसी की फ्लाइट छूटी या कोई और प्लान? CWG के बाद गायब खिलड़ियों पर स्कॉटलैंड पुलिस ने दिया अपडेट
Scotland Police (File Photo)
IANS

स्कॉटलैंड पुलिस ने कहा है कि उसे ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के बाद कई खिलाड़ियों के लापता होने की रिपोर्ट मिली है. युगांडा की खेल समाचार वेबसाइट एनबीएस स्पोर्ट के अनुसार देश की मुक्केबाजी टीम के चार सदस्य कथित तौर पर स्कॉटलैंड में लापता हो गए और मंगलवार को टीम की निर्धारित वापसी से पहले वे अपने बाकी दल के साथ नहीं लौटे.

पाकिस्तान टुडे अखबार ने भी पाकिस्तान टीम के एक मुक्केबाज कुदरतुल्लाह के लापता होने की खबर दी है. स्कॉटलैंड पुलिस के एक स्पोकपर्सन ने कहा, 'पुलिस स्कॉटलैंड को कई ऐसे खिलाड़ियों के बारे में रिपोर्ट मिली है जिनका पता नहीं चल पा रहा है. परिस्थितियों का आकलन करने के लिए जांच जारी है और गृह मंत्रालय के साथ शुरुआती स्तर पर संपर्क किया जा रहा है.'

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

अतीत में भी राष्ट्रमंडल खेलों के बाद खिलाड़ियों के शरण मांगने के मामले सामने आए हैं. इनमें 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए खेल और 2014 में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल शामिल हैं.

राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य कार्यकारी फिल बैटी ने कहा, 'हमने 74 देशों के लगभग 3,000 खिलाड़ियों का शहर में स्वागत किया है. हमारा उद्देश्य सुरक्षित और व्यवस्थित खेलों का आयोजन करना है. इसके लिए हम पुलिस स्कॉटलैंड, सीमा बल और ब्रिटेन के वीजा एवं आव्रजन विभाग के साथ करीबी समन्वय में काम कर रहे हैं, जिससे कि सभी लोग नियमों के अनुसार पहुंचें और वापस जाएं.'

स्कॉटलैंड की पुलिस उन विदेशी एथलीटों के बारे में मिली खबरों की जांच कर रही है - जिनकी पहचान मीडिया में युगांडा और पाकिस्तान के मुक्केबाजों के तौर पर की गई है - जो पिछले रविवार को ग्लासगो में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के बाद घर नहीं लौटे.

युगांडा के NBS स्पोर्ट ने खबर दी कि देश की छह सदस्यीय मुक्केबाजी टीम के चार सदस्य मंगलवार को टीम की तय वापसी से पहले ही गायब हो गए थे और उनमें से एक ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि वे शरण लेने की योजना बना रहे हैं. पाकिस्तान टुडे वेबसाइट ने कहा कि देश का एक मुक्केबाज भी मंगलवार को घर लौटने वाली फ्लाइट के लिए नहीं पहुंचा.

ये भी पढ़ें-  EXCLUSIVE: 'बॉक्सिंग चुनने का फैसला बिल्कुल सही था', NDTV पर प्रीति पवार ने सुनाई गोल्ड जीतने की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com