'हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी...आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है. हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है. हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई. वह बहुत विनम्र हैं.' दरअसल, आज, रविवार को पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को 39 मेडल दिलाने वाले एथलीट से बात की तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी.
भारत का प्रदर्शन टूर्नामेंट में बेहद ही कमाल का रहा है. ग्लासगो में हुए इस इवेंट में भारत ने कई ऐतिहासिक मेडल हासिल की, खासकर जूडो में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला. इस खेल में देश को पहला गोल्ड अस्मिता डे ने दिलाया, जबकि हर्ष सिंह भी देश के लिए गोल्ड जीतने में सफल रहे. जूडो में भारत ने कुल 4 मेडल अपने नाम किए. इसके अलावा बॉक्सिंग में भारत को सबसे ज्यादा मेडल मिले, बॉक्सिंग में भारत को 10 मेडल मिले जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल थे.
Always #Cheer4Bharat. pic.twitter.com/eSjh8o1Ris
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत'
खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की. इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी बात समाप्त करते हुए खिलाड़ियों के साथ 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया.
मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा भारत
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए. इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. भारत इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं में 23 पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे। वहीं, महिला एथलीट्स ने 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते.
जूडो में भी भारत ने अपना लोहा मनवाया
इस सीजन में भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया. सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल हासिल किए. इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल थे. एथलेटिक्स में देश ने कुल 16 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए. वहीं, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश ने 16 मेडल जीते. इस बार जूडो में भी भारत ने अपना लोहा मनवाया. देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए. भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता. एक ही दिन अस्मिता डे (विमेंस 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (मेंस 60 किग्रा) ने इस खेल में देश को गोल्ड दिलाए.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के एक दर्जन से ज्यादा क्रिकेटर्स कैसे हो गए चोटिल? सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं