Paris Olympics 2024: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को बीते अनुभव से सीख लेने का दावा किया और कहा कि आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कई व्यवस्थायें की गई है ताकि उन्हें बड़े टूर्नामेंट के दौरान 'लॉजिस्टिक' चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़े. इन उपायों में खिलाड़ियों विशेषकर गोल्फरों की रहने की व्यवस्था शामिल हैं जिन्हें प्रतिस्पर्धा स्थल के करीब ठहराया जाये. इनमें खेल गांव में भारतीय खिलाड़ियों की जरूरत के हिसाब से 'रिहैब' उपकरण लगाना और पेरिस जाने वाले खिलाड़ियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए विशेषज्ञों को रखना भी शामिल है. बता दें, पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होनी है. 11 अगस्त को आखिरी दिन होगा.
आईओए ने एक बयान में कहा,"पिछले अनुभवों से सीखते हुए और खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईओए रणनीतिक उपाय लागू कर रहा है ताकि सुनिश्चित हो सके कि खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभी तक 17 निशानेबाजों सहित 49 खिलाड़ियों और पुरुष हॉकी टीम ने जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आगामी महीनों में यह संख्या बढ़ेगी और तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद उम्मीदें भी काफी ज्यादा होंगी. भारत ने तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के एथलेटिक्स में पहले स्वर्ण पदक सहित सात पदक जीते थे.
आईओए ने कहा कि गोल्फरों को कोर्स तक पहुंचने के लिए ज्यादा दूर तक यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि तोक्यो में गोल्फ कोर्स से खेल गांव की दूरी 75 किमी थी. अदिति अशोक पदक से चूक गयी थीं और चौथे स्थान पर रही थीं. उन्होंने अपने अभियान के दौरान इसे बड़ी चुनौतियों में शामिल किया था. आईओए ने कहा,"तोक्यो 2020 ओलंपिक के विपरीत भारतीय गोल्फ टीम को गोल्फ स्थल के करीब के होटल में ठहराया जायेगा."
आईओए ने कहा कि ऐसा रोज की यात्रा के तनाव को कम करने के लिए किया जायेगा ताकि खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ अपने खेल पर लगे. इसके अनुसार,"इन कदमों का उद्देश्य खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाना है ताकि सुनिश्चित हो कि वे शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अच्छी स्थिति में हों."
यह भी पढ़ें: Australian Open 2024: सुमित नागल दूसरे दौर में चीनी खिलाड़ी से हारकर हुए बाहर, फिर भी मिलेंगे लाखों रुपये
यह भी पढ़ें: "ओलंपिक में पदक के दावेदार के रूप में जाना चाहता हूं..." इंडिया ओपन के पहले दौर में हार के बाद बोले श्रीकांत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं