फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) के 23वें सीजन का आगाज होते ही पुरी दुनिया में इसका खुमार छाने लगा है. पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है. वहां के फुटबॉल प्रेमियों पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर कराची के घनी आबादी वाले ल्यारी (Lyari) इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वहां की दीवार पर करीब-करीब सारे देशों के फ्लैग बने हुए हैं और महिला फुटबॉलर आलिया सादिक (Alia Sadiq) फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रही हैं. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस भी अपना विचार साझा कर रहे हैं. ai.by.haq नाम के फैन ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'पूरा पाकिस्तान एक तरफ लियारी एक तरफ.' यहीं नहीं लोग आलिया सादिक की भी सराहना कर रहे हैं. zahhra_004 नाम की प्रशंसक ने लिखा है, 'आप सभी पाकिस्तानी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं!!' abuzarkhen नाम के शख्स ने महिला खिलाड़ी के खेल की सराहना करते हुए कहा, 'आशा करता हूं कि आप जल्द ही इंटरनेशनल लेवल पर वापसी करेंगी.'
कौन हैं आलिया सादिक?
आलिया सादिक पाकिस्तान की युवा और पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो कराची सिटी एफसी (Karachi City FC) और पाकिस्तान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की तरफ से शिरकत करती हैं. फुटबॉल की दुनिया में वह मुख्य रूप से एक बेहतरीन 'बॉल-प्लेइंग डिफेंडर' और फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में विख्यात हैं. आलिया पाकिस्तानी महिला टीम की उप-कप्तानी भी कर चुकी हैं. यहीं नहीं उन्होंने SAFF गेम्स में अपने देश की अगुवाई भी की है.
यह भी पढ़ें- मेस्सी या एम्बाप्पे, रेस में कुल 8 खिलाड़ी, कौन तोड़ेगा मिरोस्लाव क्लोज के सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं