विज्ञापन

नीरज चोपड़ा vs अरशद नदीम: कौन है सबसे ज्यादा अमीर? कितना है दोनों के बीच अंतर, कमाई का जरिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल राउंड में एक बार फिर से नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम आमने-सामने हैं. रोमांचक मुकाबले से पहले जानें दोनों का नेटवर्थ.

नीरज चोपड़ा vs अरशद नदीम: कौन है सबसे ज्यादा अमीर? कितना है दोनों के बीच अंतर, कमाई का जरिया
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. शुरुआती आठ दिन के खेल समाप्त हो चुके हैं. नौवें दिन का खेल जारी है. भारतीय दल की नजरें आज भी कई पदकों पर लगी हुई हैं. जिसमें भाला फेंक प्रतियोगिता भी शामिल है. फाइनल राउंड में भारत की तरफ से कुल तीन खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे. जिसमें नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव और यशवीर सिंह का नाम शामिल है. सबकी निगाहें विशेष तौर पर स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई हैं. क्योंकि वह पहले भी बड़े मंच पर देश को गौरवान्वित कर चुके हैं. इसलिए लोगों को उनसे पदक की सबसे ज्यादा आस है. 

नीरज चोपड़ा को अरशद नदीम से मिलेगी कड़ी टक्कर 

मुकाबले के दौरान नीरज चोपड़ा को पड़ोसी देश पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. पिछली बार नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रिकॉर्ड 92.97 मीटर दूर भाला फेंकते हुए हर किसी को चौंका दिया था. उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था. वहीं नीरज चोपड़ा को रजत पदक से संतोष करने पड़ा था. फाइनल मुकाबले में नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था. 

नीरज चोपड़ा या अरशद नदीम, कौन है सबसे ज्यादा अमीर? 

नीरज चोपड़ा का नेटवर्थ

अहम मुकाबले से पहले एक बार फिर से लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि दोनों स्टार खिलाड़ियों में से किसका नेटवर्थ सबसे ज्यादा है? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा की मौजूदा नेटवर्थ करीब 4.5 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपये में देखें तो यह धनराशि लगभग 42.91 करोड़ के आसपास आती है. बताया जाता है कि नीरज की मासिक कमाई करीब 30 लाख रुपये और सालाना आय चार करोड़ रुपये के आस पास है. 

नीरज चोपड़ा की मासिक आय करीब 30 लाख रुपये और सालाना आय चार करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. वह नाइकी, ओमेगा, अंडर आर्मर, सैमसंग और टाटा एआईए जैसे बड़े ब्रांडों का प्रचार करते हैं. जहां से उन्हें प्रति विज्ञापन के एक से 2.5 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलती है. इसके अलावा वह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर भी काबिज हैं. उन्हें खेलों से भी आय मिलती है. 

अरशद नदीम का नेटवर्थ

पेरिस ओलंपिक से पहले अरशद नदीम की नेटवर्थ लगभग 80 लाख रुपये के आस पास बताई जा रही थी. मगर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है. मौजूदा नेटवर्थ उनकी पाकिस्तानी रुपये में 17 से 30 करोड़ के बीच बताई जाती है. यह धनराशि भारतीय रुपये में पांच से 10 करोड़ के बीच आती है.

अरशद नदीम भी नीरज की तरह कई खेलों में भाग लेते हैं. जहां से उन्हें आमदनी प्राप्त होती है. कई कंपनियों का प्रचार प्रसार भी करते हैं. उन्हें कई कंपनियों का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. पाकिस्तान जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण में वह अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. 

यह भी पढ़ें- CWG 2026 Day 9 Full schedule: नीरज से लेकर लवलीना तक, दर्जन भर पदक निशाने पर, देखें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com