भारत के ओलिंपिक पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा में चल रही डायमंड लीग के प्रारंभिक दौर में शानदार शुरुआत की. 25 साल के चोपड़ा शुक्रवार को अपने खिताब का बचाव करने उतरे और पहले ही दौर में दिखा दिया कि वह इस साल भी टाइटल जीतने के प्रबल दावेदार हैं. नीरज ने अपने करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. पिछले साल ही चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में डायमंड लीग का खिताब जीता था. और अब उन्होंने शुक्रवार को करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकते हुए 88.67 मी. की दूरी तय की.
Huge start for #NeerajChopra, who hits 88.67m with his first throw at the #DohaDL. It's a WORLD LEAD! #DiamondLeague #CraftingVictories 🇮🇳 pic.twitter.com/dwIgXbuDQk
— Inspire Institute of Sport (@IIS_Vijayanagar) May 5, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SPECIAL STORIES:
रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, धोनी की CSK नहीं बल्कि इस टीम को बताया IPL 2023 का विजेता
VIDEO: ...और जब विराट ने मां का अनुरोध मानने से मना कर दिया, बचपन के कोच ने बताए कई किस्से
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में यह दूरी नामी और आखिर तक सबसे अव्वल रहते हुए इस दूरी को बनाए रखा. और इसी के साथ ही कतर स्पोर्ट्स क्लब में दूसरी बार भाग लेने उतरे चोपड़ा ने प्रतिस्पर्धा अपने नाम कर ली. बता दें कि साल 2018 में चोपड़ा ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. और तब वह चौथे स्थान पर रहे थे.
वहीं, रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वादलेक ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और वह चोपड़ा के खासे नजदीक पहुंचे. उन्होंने अपने भाले से 88.63 मीटर की दूरी मापी. वह नीरज से चार सेमी. पीछे रह गए. वादलेक ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भी रजत पदक जीता था. साथ ही, वह पिछले साल 90.88 मी. की दूरी के साथ ही दोहा डायमंड लीग में रजत पदक पर कब्जा जमा चुके हैं. गत विश्व चैंपियन और पिछले साल प्रतियोगिता जीतने वाले एंडरसन पीटरसन तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 85.88 मी. की दूरी पर भाला फेंका.
--- ये भी पढ़ें ---
* "वह एमएस धोनी की इगो के साथ खेले", पठान ने किया गौती और माही से जुड़ा खुलासा
* गौतम गंभीर के साथ हुई झड़प मामले में विराट कोहली को नहीं भरना होगा जुर्माना ? वजह आई सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं