विज्ञापन

WTC रेस में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया से छिना नंबर-1 का ताज , भारत को फायदा, दक्षिण अफ्रीका की जीत से बदला पूरा समीकरण

केपटाउन में हुए सीरीज के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर किया है.

WTC रेस में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया से छिना नंबर-1 का ताज , भारत को फायदा, दक्षिण अफ्रीका की जीत से बदला पूरा समीकरण

साल 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में सीरीज के निर्णायक और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हरा दिया है. आखिरी दिन जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 288 रन बनाने थे, लेकिन कगिसो रबाडा ने पहले ही ओवर में मेजबान टीम को दोहरा झटका दिया और मैच पर अफ्रीकी टीम की पकड़ मजबूत कर दी. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 111 रनों पर ऑल-आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की इस हार का सीधा फायदा भारत को हुआ है, जबकि कंगारू टीम से नंबर-1 का ताज भी छिन गया है.

ऑस्ट्रेलिया से छिना नंबर-1 का ताज

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप च्रक में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम एक भी सीरीज नहीं हारी थी. इस चक्र के शुरुआत से ही टीम ने अंक तालिका में नंबर-1 पर अपना कब्जा जमा रखा था, लेकिन शानिवार को हार के साथ ही वह नंबर-3 पर खिसक गई है. जबकि न्यूजीलैंड को इसका सीधा फायदा हुआ है और वो नंबर-1 पर आ गई है. वहीं अफ्रीकी टीम नंबर-2 पर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत को हुआ फायदा

ऑस्ट्रेलिया की हार का मतलब यह भी है कि भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ गए हैं. टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इस दौरे पर गिल एंड कंपनी दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी और अगर वह उसमें जीत दर्ज करती है तो उसके फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के चांस बढ़ जाएंगे.

इस बीच, ढाका में वेस्ट इंडीज द्वारा बांग्लादेश को हराए जाने के बाद, भारत भी चौथे स्थान (51.52 PCT) पर पहुंच गया. उस मैच से पहले, बांग्लादेश 55.56 PCT के साथ चौथे स्थान पर था. उसने अपने छह मैचों में से तीन जीते थे और एक मैच ड्रॉ रहा था. भारत 51.52 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर था, जिसने 11 मैचों में पांच जीत और दो ड्रॉ हासिल किए थे. वेस्ट इंडीज 20.83% अंक प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर था.

हालांकि, वेस्टइंडीज की जीत ने पॉइंट्स टेबल की स्थिति बदल दी है. बांग्लादेश का अंक प्रतिशत गिरकर 47.62% हो गया है, जिससे वे भारत से पीछे खिसक गए हैं. अब वेस्टइंडीज के 26.92 प्रतिशत अंक हैं और वो श्रीलंका के 33.33% के और करीब पहुंच गए हैं.

वेस्टइंडीज ने टेस्ट के चौथे दिन 170 रनों के आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया. ब्रैंडन किंग 81 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कावेम हॉज भी 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की मदद से मेहमान टीम ने 8 विकेट शेष रहते हुए, सिर्फ 35.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन-वकार यूनिस को छोड़ा पीछे, 148 साल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

यह भी पढ़ें: F4 Indian Championship: 13 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर गरजे इंजन, भारत में मोटरस्पोर्ट्स को नई रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com