Owais Yaqoob secures major MMA victory in Bulgaria: भारत के मिक्सड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी ओवैस याकूब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और अजेय फाइटर डेलियन जॉर्जीव को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ओवैस याकूब को इस खास जीत के लिए बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री के आधिकारिक पेज पर बताया गया, "मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली एमएमए फाइटर ओवैस याकूब को बुल्गारिया में ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन 107 में मिली शानदार जीत पर बधाई दी, जहां उन्होंने दो बार के आईएमएमएएफ वर्ल्ड चैंपियन को हराया, जो अब तक अजेय थे। इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर और देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनके निरंतर सफल होने और वैश्विक मंच पर और भी कई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की."
Here is the win for india 🇮🇳 ⚔️ pic.twitter.com/XDtfeALujI
— Owais yaqoob (@owaisyaqoob313) August 1, 2026
बुल्गारिया के फाइटर को हराकर रचा इतिहास
ओवैस याकूब ने 68 किलोग्राम के कैचवेट मुकाबले में बुल्गारिया के जॉर्जीव को तकनीकी नॉकआउट के जरिए शिकस्त दी, याकूब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले हैं और उन्होंने जॉर्जीव को हराने के लिए सिर्फ 4 मिनट का समय लिया. यह जॉर्जीव के करियर की पहली हार रही. वहीं, याकूब ने अपने लगातार 6 मैच जीतने के रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाया है. याकूब ने शुरुआत से ही बुल्गारिया के फाइटर के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा और उन्हें वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.
Vande Mataram🇮🇳🔥
— BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) August 2, 2026
Jammu Kashmir's pride Owais Ahmad Yaqoob scripts history with a sensational first-round TKO victory over Bulgaria's Delyan Georgiev at BRAVE CF 107.
A landmark moment for Indian MMA and a powerful reminder that talent from Jammu and Kashmir is making its mark… pic.twitter.com/u4hJXE6byf
ओवैस याकूब के प्रहारों का जॉर्जीव के पास कोई जवाब नहीं था और वह पूरे मुकाबले में बैकफुट पर ही दिखाई दिए। याकूब ने रिंक में उतरने के साथ ही भविष्यवाणी की थी कि वह इस मैच का अंत पहले राउंड में ही कर देंगे। भारतीय एमएमए फाइटर अपनी भविष्यवाणी को दमदार प्रदर्शन के बूते सही साबित करने में भी सफल रहा। मैच खत्म होने के तुरंत बाद याकूब रिंग की जाली के ऊपर जाकर जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए. इस जीत को भारतीय एमएमए के इतिहास में सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है.
कौन है ओवैस याकूब
पुलवामा के एक छोटे से गांव से आने वाले याकूब ने एक लोकल खिलाड़ी से आगे बढ़कर इस खेल के कुछ बड़े नामों के साथ ट्रेनिंग करने वाले फाइटर का सफर तय किया है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के मुर्रान गांव में 1998 में जन्मे याकूब ने साल 2012 के आसपास ताइक्वांडो और किकबॉक्सिंग के साथ अपने एथलेटिक सफर की शुरुआत की थी. कॉम्बैट स्पोर्ट्स में उन्हें बहुत जल्दी महारत हासिल हो गई. उनका नैचुरल टैलेंट ज़बरदस्त था और लगातार मेहनत से उन्होंने अपनी स्किल्स को निखारा, जिससे उन्होंने भारत में अलग-अलग मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में एक दर्जन से ज़्यादा नेशनल मेडल जीते. हालांकि, जैसे-जैसे MMA को दुनिया भर में पहचान मिली, याकूब ने MMA की दुनिया में कदम रखा और ग्लोबल लेवल पर खुद को साबित करने के लिए खूब मेहनत की.
तेज़ी से आगे बढ़ने के बावजूद, याकूब अपनी कम्युनिटी की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं. साल 2015 में, उन्होंने लोकल युवाओं की मदद के लिए पुलवामा में 'लायंस डेन मार्शल आर्ट्स एकेडमी' शुरू की. इन सालों में, एकेडमी ने 200 से ज़्यादा युवा एथलीट्स को ट्रेनिंग दी है, उन्हें अपनी स्किल्स को निखारने और फ़िटनेस और मार्शल आर्ट्स के ज़रिए सफलता पाने का प्लेटफ़ॉर्म दिया है. आने वाले सालों में, यह एकेडमी भारत के अगले दौर के MMA टैलेंट को तैयार करने का वादा करती है.
(IANS के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें- Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन
ये भी पढ़ें- IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं