विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और बेल्जियम का मुकाबला 1-1 के साथ हुआ ड्रॉ, मोहम्मद हानी से हो गई बड़ी चूक?

मिस्र और बेल्जियम का मुकाबला बिना किसी परिणाम के 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ है. मैच के दौरान मिस्र की तरफ से इमाम अशूर ने गोल किया, जबकि बेल्जियम की टीम को मोहम्मद हानी की तरफ से की गई बड़ी चूक का फायदा मिला.

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और बेल्जियम का मुकाबला 1-1 के साथ हुआ ड्रॉ, मोहम्मद हानी से हो गई बड़ी चूक?
मिस्र और बेल्जियम का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हुआ

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'G' का एक रोमांचक मुकाबला मंगलवार यानी कि आज (16 जून) मिस्र और बेल्जियम (Egypt vs Belgium) के बीच सिएटल स्थित सिएटल स्टेडियम में खेला गया. जहां यह मुकाबला बिना किसी परिणाम के 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ. नतीजन दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा. मैच के दौरान मिस्र की टीम ने पहले हाफ में ही बढ़त बना ली थी. मगर दूसरे हाफ में मोहम्मद हानी के आत्मघाती गोल ने विपक्षी टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. नजीतन यह मुकाबला बिना किसी परिणाम के 1-1 की बराबरी के साथ समाप्त हुआ. 

इमाम अशूर ने पहले दागा गोल 

मुकाबले का आगाज दोनों ही टीमों की तरफ से काफी आक्रामक अंदाज में हुआ था. मगर पहली सफलता मिस्र को हाथ लगी. 19वें मिनट में सबको चौंकाते हुए इमाम अशूर ने शानदार गोल किया. जिसके साथ ही टीम भी खेल में 1-0 से आगे हो गई. वहीं विपक्षी टीम का पलड़ा पहले हाफ में कमजोर नजर आया. यहां बेल्जियम की टीम पूरे समय गोल करने के लिए संघर्ष करती हुई ही नजर आई. 

दूसरे हाफ में बेल्जियम ने की वापसी

पहले हाफ में कमजोर नजर आ रही बेल्जियम की टीम का पलड़ा दूसरे हाफ में मजबूत नजर आया. यहां खिलाड़ियों ने फुर्ती दिखाई और लगातार आक्रामक खेल का मुआयना कराया. परिणाम ये रहा कि मिस्र के गोलपोस्ट पर लगातार दबाव बढ़ता रहा. टीम को 66वें मिनट में नसीब का साथ मिला. अनुभवी स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू के दबाव और थॉमस म्यूनियर के खतरनाक लो क्रॉस के बाद मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी से बड़ी चूक हो गई. वह गेंद को अपने ही गोल में मार बैठे. नतीजन स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया. 

ड्रॉ हुआ मुकाबला 

आगे के समय में दोनों टीमों की तरफ से एक भी गोल देखने को नहीं मिला. जिसकी वजह से यह मुकाबला 1-1 की बराबरी के साथ ड्रॉ रहा. मैच के दौरान मोहम्मद हानी की तरफ से बड़ी चूक देखने को नहीं मिलती तो यह मुकाबला मिस्र की टीम अपने नाम कर लेती. मगर ऐसा न हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मिली हार और इस देश ने अपने हेड कोच को ही निकाल दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com