- इटली ने इंग्लैंड को हराकर जीता यूरो कप का खिताब
- इंग्लैंड का सपना नहीं हो सका पूरा
- रोनाल्डो को मिला गोल्डन बूट का अवार्ड
Euro 2020 Final: इटली (Italy) की फुटबॉल में सुखद वापसी हो गयी लेकिन इंग्लैंड (England) का किसी बड़े खिताब का पिछले पांच दशकों से भी अधिक समय से चला आ रहा पीड़ादायक इंतजार बदस्तूर जारी रहा, और यह केवल एक पेनल्टी शूटआउट के कारण हुआ. इटली ने रविवार की रात को खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 (Euro 2020) का खिताब जीता. दोनों टीमें नियमित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी, यह दूसरा अवसर है जबकि इटली यूरो चैंपियन बना. बता दें कि इंग्लैंड पिछले 55 वर्षों में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा था, उसने 1966 में विश्व कप में जीत के बाद कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है, इससे पहले उसने 1990, 1996, 1998, 2004, 2006 और 2012 में बड़े टूर्नामेंटों में पेनल्टी शूटआउट में मैच गंवाये थे.
Video- अर्जेंटीना ने जीता Copa America Final का खिताब तो नेमार लगे रोने, मेसी ने गले से लगाया
???????? The moment Italy lifted their second EURO title! @azzurri | #ITA | #EURO2020 pic.twitter.com/MVl5tjZoyK
— UEFA EURO 2020 (@EURO2020) July 11, 2021
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इन खिलाड़ियों ने जीते अवार्ड
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने यूरोपीय प्रतियोगिता में शानदार परफॉर्मेंस किया और शीर्ष स्कोरर रहे. रोनाल्डो को गोल्डन बूट (Golden Boot) के खिताब से नवाजा गया. रोनाल्डो ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेले और इस दौरान 5 गोल करने में सफल रहे थे, इसके अलावा उन्होंने एक गोल करवाने में मदद भी की थी. दूसरी ओर चेक गणराज्य के पैट्रिक स्किक ने 5 मैचों में 5 गोल जरूर किए लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में किसी ओर को गोल करने में मदद नहीं की, जिसके कारण रोनाल्डो को यह अवार्ड दिया गया. बता दें कि टूर्नामेंट में पुर्तगाल अंतिम 16 में बेल्जियम से 1-0 से हारकर बाहर हो गया था.
Cristiano Ronaldo Only Played 4 Matches And Walked Away With The Golden Boot.
— ???? ???? ???? ???? ???? . (@Azharmk16) July 11, 2021
pic.twitter.com/lE2ZBWKK9Q
यूरो 2020 शीर्ष 5 गोल करने वाले खिलाड़ी (Euro 2020 top-scorer)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) – 4 मैचों में 5 गोल
पैट्रिक स्किक (चेक गणराज्य) – 5 मैचों में 5 गोल
करीम बेंजेमा (फ्रांस) – 4 मैचों में 4 गोल
एमिल फॉसबर्ग (स्वीडन) – 4 मैचों में 4 गोल
रोमेलु लुकाकू (बेल्जियम) – 5 मैचों में 4 गोल
सर्वाधिक गोल किए गए: इटली (13 गोल) 7 मैचों में और स्पेन (13 गोल) 6 मैचों में
कम से कम गोल किए: 3 मैचों में फिनलैंड, तुर्की और स्कॉटलैंड (1 गोल)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंस: इंग्लैंड (दो गोल स्वीकार किए गए) 7 मैचों में
सबसे खराब डिफेंस: यूक्रेन (10 गोल स्वीकार किए गए) 5 मैचों में
Euro 2020 Final: यूरो 2020 व्यक्तिगत पुरस्कार
गोल्डन बूट विनर: क्रिस्टियानो रोनाल्डो (4 मैच में 5 गोल)
सिल्वर बूट विजेता: पैट्रिक स्किक (5 गोल)
कांस्य बूट विजेता: (करीम बेंजेमा)
Cristiano Ronaldo has officially WON the EURO 2020 Golden Boot. pic.twitter.com/4QjuXQC3Rp
— Jay (@Jayy7i) July 11, 2021
गोल्डन बॉल (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट): (Gianluigi Donnarumma) जियानलुइगी डोनारुम्मा
यूरो में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नामित होने वाले पहले गोलकीपर हैं.
यूरो 2020 पुरस्कार राशि
विजेता टीम- इटली- 103.5 करोड़ रुपये
उपविजेता टीम: इंग्लैंड- 72.48 करोड़ रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं