विज्ञापन

CWG 2026 India schedule today: बॉक्सिंग में आज दिखेगा 10 का दम, एथलेटिक्स में भी मेडल की उम्मीद, जानें शेड्यूल

CWG 2026 Day 10: Full schedule, timings and every medal event featuring India: कॉमनवेल्थ गेम्स में अबतक भारत के नाम 23 मेडल दर्ज हो गए हैं. जिसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं, आज भी भारत के खिलाफ कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल वाले मैच में अपना कमाल करना चाहेंगे.

CWG 2026 India schedule today: बॉक्सिंग में आज दिखेगा 10 का दम, एथलेटिक्स में भी मेडल की उम्मीद, जानें शेड्यूल
CWG 2026 Full schedule: बॉक्सिंग में 10 मेडल दांव पर

CWG 2026 Day 10: Full schedule:  कॉमनवेल्थ गेम्स में 10वां दिन आज  भारत के लिए एक बड़ा दिन होने वाला है, देश के पदकों की संख्या 23 हो गई है. 10वें दिन, 10 बॉक्सर फाइनल में मुकाबला करेंगे, और गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे.  अगर वे सभी गोल्ड मेडल जीत जाते हैं, तो यह CWG में भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी. बॉक्सर्स के अलावा, भारत के ट्रिपल जंपर्स और पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल में गुलवीर सिंह से भी काफी उम्मीदें होंगी. 9वें दिन जूडो में तीन मेडल जीतने के बाद, सबकी नजरें उन चार जूडोका पर होंगी जो आज मुक़ाबला करेंगे.

(मेडल टैली)

1 अगस्त के लिए भारत का शेड्यूल

एथलेटिक्स

  • 2:40 PM - पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल: प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारण
  • 3:00 PM - महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल: प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़
  • 11:35 PM - पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
  • 12:15 AM (2 अगस्त) - पुरुष 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह
  • 1:50 AM (2 अगस्त) - मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फाइनल

पैरा एथलेटिक्स

  • 2:35 PM - पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल: सोमन राणा, शुभम जुयाल
  • 2:50 PM - पुरुष 1500 मीटर T54 फाइनल: रमेश शनमुगम

बॉक्सिंग (गोल्ड मेडल मुकाबले)

  • 3:30 PM - प्रीति (महिला 54 किग्रा)
  • 3:45 PM - जैस्मिन (महिला 57 किग्रा)
  • 4:45 PM - जदुमणि सिंह मांडेंगबाम (पुरुष 55 किग्रा)
  • 9:00 PM - साक्षी (महिला 51 किग्रा)
  • 9:15 PM - प्रिया (महिला 60 किग्रा)
  • 9:45 PM - अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा)
  • 10:15 PM - लवलीना बोरगोहेन (महिला 75 किग्रा)
  • 10:45 PM - सचिन (पुरुष 60 किग्रा)
  • 11:15 PM - अंकुश पंघाल (पुरुष 80 किग्रा)
  • 11:45 PM - नरेंद्र (पुरुष 90+ किग्रा)

जूडो- 3:30 PM से आगे

  • महिला 63 किग्रा राउंड ऑफ 16 -उन्नति शर्मा
  • पुरुष 90 किग्रा राउंड ऑफ 16 - करणजीत सिंह मान
  • पुरुष 81 किग्रा क्वार्टर फाइनल - हर्ष टोकस
  • महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल - इनुंगनबी ताखेल्लामबम

ट्रैक साइक्लिंग

  • 2:30 PM – पुरुष स्प्रिंट क्वालिफाइंग - डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह
  • 4:19 PM – पुरुष 10 किमी स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग - हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार

लॉन बॉल्स

  • 3:50 PM – पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले - नवनीत सिंह, दिनेश कुमार
  • 10:20 PM – महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले - नयनमोनी सैकिया

ये भी पढ़ें- CWG 2026: 36 साल बाद एक साइकिल मैकेनिक की बेटी ने जीता जूडो का गोल्ड, 96 साल में पहली बार 10 बॉक्सर्स फाइनल में

ये भी पढ़ें- CWG 2026: गोल्ड गंवाने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, कही दिल छू लेने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com