विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में होगी भारी बारिश

कल का मौसम 25 अगस्त 2026: IMD ने कल दिल्ली-NCR समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में होगी भारी बारिश
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 25 August
IANS

Kal Ka Mausam 25 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मॉनसून एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है. इसकी वजह से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के राज्यों तक जमकर बारिश हो रही है. आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान और केरल तक शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है. कई सड़कों पर जलभराव हो गया है. दिल्ली, नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी पूरे दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गुरुग्राम में भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए कल 'वर्क फ्रॉम होम' और स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेस की एडवाइजरी जारी की गई है. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के चलते एक दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हो गई हैं.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलो में भी कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. 27 अगस्त तक काफी व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में भी कल बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 25-26 अगस्त को राज्य में काफी व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

राजस्थान में भी भारी बारिश होने का अनुमान

राजस्थान के अनेक भागों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-26 अगस्त को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहेंगी। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने, भारी से बहुत भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है. अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, डिंडोरी, बालाघाट, नर्मदापुरम, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह और सागर जिलों में अलग-अलग दिनों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

केरल में ओणम त्योहार के बीच भारी बारिश का अलर्ट

केरल में ओणम का उत्साह अपने चरम पर है, लेकिन मौसम इसमें खलल डाल सकता है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण त्योहार के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. पहला ओणम 25 अगस्त को है और उत्सव का सबसे बड़ा दिन 'थिरुवोणम' 26 अगस्त को है, जिसके बाद तीसरा और चौथा ओणम मनाया जाएगा. मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कल तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी बारिश

बहुत भारी बारिश: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश
भारी बारिश: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी 
हल्की से मध्यम बारिश: उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्य

यह भी पढ़ें: दिल्ली में तड़पाने वाली उमस के बाद अचानक क्यों होने लगी भीषण बारिश, IMD ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com