विज्ञापन

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: विश्व नंबर-1 एन से यंग की जीत से शुरुआत, चोट के जूझते हुए दर्ज की जीत

दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी वह टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और उन्होंने जीत से शुरुआत की है.

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: विश्व नंबर-1  एन से यंग की जीत से शुरुआत, चोट के जूझते हुए दर्ज की जीत
BWF World Championships An Se Young on Badminton WC opening win

ॉवर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी एन से यंग ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए बुल्गारिया की कैलोयाना नालबांतोवा को 21-14, 21-13 से शिकस्त दी. इस स्टार खिलाड़ी ने बताया है कि वह अभी भी टखने की चोट से जूझ रही हैं. 23 वर्षीय शटलर मैच के बाद टखने पर बर्फ से सिकाई करती नजर आईं. हालांकि, साउथ कोरियन खिलाड़ी थोड़ी तकलीफ के बावजूद अपने शरीर की स्थिति से खुशी हैं. 

जीत के बाद यंग ने पत्रकारों से कहा,"मैं वापस आकर बहुत खुश हूं. शारीरिक रूप से भी सब ठीक है, इसलिए अब मुझे उम्मीद है कि अगले मैच में और बेहतर करूंगी. थोड़ा दर्द है, लेकिन मैं अपनी लय में वापस आना चाहती हूं, इसलिए उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और अच्छा नतीजा मिलेगा. हालांकि, ठीक होने की प्रक्रिया जारी है."

चोट के बारे में और क्या वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं, इस सवाल पर यंग ने संक्षेप में जवाब में कहा,"ठीक होने में समय लग रहा है." यंग के लिए टखने की चोट अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी को पूरी तरह से फिट होने के लिए और समय चाहिए. उन्होंने कहा, "मुझे अपनी चोट से ठीक होने के लिए और समय चाहिए। मुझे लगता है कि अगले मैच तक इसमें सुधार होगा."

चोट के बावजूद यंग ने नालबांतोवा के खिलाफ शानदार और संयमित खेल दिखाते हुए सीधे गेम में जीत हासिल की. हालांकि, वह इस मैच को आसान नहीं मानतीं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी के आक्रामक खेल की तारीफ करते हुए कहा,"मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई भी टूर्नामेंट आसान नहीं होता, आज भी ऐसा ही था. उनके शॉट्स और अटैक बहुत जबरदस्त थे, लेकिन मैं शांत रहने की कोशिश करती हूं, और हर शॉट का डटकर सामना करती हू."

एन के लिए, टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ अपना संयम बनाए रखना और भी जरूरी हो सकता है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऐसे समय में हो रही है जब कैलेंडर बहुत व्यस्त है. भले ही उन्होंने शेड्यूल की चुनौती को स्वीकारा, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि उनका ध्यान मुकाबले पर तो होना ही चाहिए, साथ ही अपने शरीर का भी ध्यान रखना जरूरी है.

उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि हां, बेशक, यह टूर्नामेंट खेलना मुश्किल है, लेकिन हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए. हम खिलाड़ी हैं, इसलिए चोट से बचना जरूरी है. अच्छे नतीजे के लिए हमें अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए. इंडिया ओपन के लिए जनवरी का समय भी बहुत अच्छा होता है, लेकिन आज का टूर्नामेंट और भी बेहतर है. मुझे लगता है कि मुझे भारत पसंद है."

यह भी पढ़ें: बैडमिंडन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सिंधु की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, धमाकेदार जीत से किया अभियान का आगाज

यह भी पढ़ें: IND vs SL Day 3: हर सेशन पटली बाजी, सोनल के शतक से मानव की फिरकी तक, जानें दिन की पांच बड़ी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badminton, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com