विज्ञापन

पटना-लखनऊ फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान

पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई.

पटना-लखनऊ फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान
NDTV
  • पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम में आकाशीय बिजली की चपेट में आई थी.
  • विमान के अगले हिस्से को बिजली की वजह से नुकसान पहुंचा, जिससे विमान की सुरक्षा पर सवाल उठे.
  • पायलट ने कुशलता से विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के दौरान बड़ा हादसा का शिकार हो गई. उड़ान के दौरान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. हालांकि पायलट ने सूझबूझ और कुशलता का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और विमान को सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार दिया. एहतियात के तौर पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

घटना के बाद विमान को तत्काल सेवा से हटाकर तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया

इस घटना के बाद विमान को जांच के लिए रोक लिया गया और तकनीकी टीम ने उसका विस्तृत निरीक्षण शुरू कर दिया. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए. फिलहाल इस विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है. DGCA ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी.

इससे पहले पिछले महीने गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट रविवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ए321नियो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर टकरा गया" था. फिर बाद में विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया. इंडिगो ने इस घटना का कारण खराब मौसम बताया था.

ये भी पढ़ें : दो दोस्तों की 4 दशक पुरानी तस्वीर आई सामने, आज एक आर्मी चीफ तो दूसरा बनने जा रहा वायुसेना प्रमुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indigo Flight, IndiGo, DGCA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com