विज्ञापन
3 years ago

Asian Games 2023 Live Updates: भारतीय महिला फुटबॉल टीम का अभियान यहां गुरुवार को एशियाई खेलों में निराशाजनक तरीके से शुरु हुआ और उसे अपने से ऊंची रैंकिंग की चीनी ताइपे के खिलाफ पहले हाफ में प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद 1-2 से हार मिली. कोच थॉमस डेनेरबी की टीम 23वीं रैंकिंग पर काबिज चीनी ताइपे से 23 पायदान नीचे है, लेकिन उसने पहले हाफ में दबदबा बनाया। शुरूआती गोल ब्रेक के तुरंत बाद अंजू तमांग ने 47वें मिनट में दागा. अंजू के प्रयास को मिंग जंग ने रोक दिया था लेकिन इस खिलाड़ी ने फिर ‘रिबाउंड' पर गोल दाग दिया.

अपनी स्टार गोलकीपर अदिति चौहान की अनुपस्थिति में श्रेया हुड्डा ने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने चीनी ताइपे के लगातार प्रयासों को विफल किया। अदिति चौहान घुटने की चोट से उबर रही हैं लेकिन, चीनी ताइपे ने 68वें मिनट में लि चिन लाई के ताकतवर शॉट की बदौलत बराबरी हासिल की. फिर उसकी स्थानापन्न खिलाड़ी सुआन सु ने 84वें मिनट में गोलकीपर श्रेया की गलती से अपनी टीम के लिए विजयी गोल दागा. श्रेया शॉट का अंदाजा लगाकर बॉक्स के अंदर आ गयी और इसे बचाने से चूक गयीं.

इससे पहले एशियाई गेम्स में आज फुटबॉल में भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. भारत की ओर से एक मात्र गोल सुनील छेत्री ने की और ंमैच को पलट कर रख दिया.  भारत की ओर से 85वें मिनट में सुनील छेत्री ने पहला गोल दागा और भारत को मैच को बढ़त दिला दी थी. इसके बाद बांग्लादेश जवाब देते हुए एक भी गोल नहीं लगा सका. वैसे, यह मैच काफी रोमांच रहा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में

इससे पहले क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल का मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा है. मलेशिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबजाी करते हुए बारिश से प्रभावित मैच में 15 ओवर में 173 रन बनाए थे. मलेशिया को जीत के  लिए 15 ओवर में 173 रन बनाने थे. लेकिन दूसरी पारी में बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और मैच को बिना परिणाम के रद्द करना पड़ा. मैच रद्द होने के बाद भी भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारतीय महिला टीम बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो गई है.

अब 24 सितंबर को भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी. बता दें कि भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली. इससे पहले मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.  बता दें कि क्वार्टर फाइनल से ही क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ है. यानी क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, इसके अलावा सेमीफाइनल में जो भी टीमें जीत हासिल करेगी. उनके बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले खेले जाएंगे.

Asian Games 2023: छेत्री के गोल की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशियाड में जिंदा रखी उम्मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Asian Games 2023, Team India, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com