विज्ञापन
20 days ago

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला‑कमाल मौला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई. बसंत पंचमी (23 जनवरी) और शुक्रवार की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण उठी जटिल स्थिति पर बेंच ने विस्तार से चर्चा की. सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने की.

धार स्थित भोजशाला–कमाल मौला मस्जिद में बसंत पंचमी को होने वाले आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं.

मजिस्ट्रेटों की तैनाती और लगातार गश्त

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्र ने बताया कि किसी भी स्थिति पर त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें.

देश-दुनिया की इन सभी अहम अपडेट्स पर लगातार नज़र रखने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें.

युवराज की मौत के मामले में दो और गिरफ्तारी

नोएडा में युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. ताज़ा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपियों रवि बंसल और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इससे पहले भी इस मामले में पुलिस ने बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसे मामले का अहम आरोपी माना जा रहा है.

तीन गिरफ्तारियों के साथ अब पुलिस जांच को और आगे बढ़ा रही है. मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है.

जयपुर में तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से एक की मौत

जयपुर के बनीपार्क थाना इलाके के कबीर मार्ग पर देर रात एक अनियंत्रित लग्जरी कार ने ठेले वाले को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पलटी कार का चालक भागने लगा, लेकिन एक युवक ने उसका पीछा कर पकड़ लिया. अब सदर थाना पुलिस चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। मेयर पद के लिए गुरप्रीत गाबी, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सचिन गालव और डिप्टी मेयर पद के लिए निर्मला देवी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

भोजशाला परिसर में एक साथ होंगी पूजा और नमाज- SC

भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों होंगी. नमाज 1 से 3 बजे के बीच पढ़ी जा सकेगी. नमाज के लिए परिसर में ही अलग से जगह निर्धारित होगी. पूजा और नमाज पढ़ने वालों के लिए विशेष पास की व्यवस्था होगी. वसंत पंचमी की पूजा के लिए भी अलग जगह निर्धारित होगी. ⁠पूजा के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है.

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: CJI ने सुझाया समाधान, पूजा‑नमाज के लिए अलग व्यवस्था की बात

भोजशाला‑कमाल मौला परिसर को लेकर जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने महत्वपूर्ण सुझाव रखा. बसंत पंचमी (23 जनवरी) और शुक्रवार की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण उत्पन्न हालात पर अदालत ने संतुलन साधने की आवश्यकता जताई.

सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि एक व्यावहारिक समाधान सामने आया है, जिसे दोनों पक्षों और प्रशासन को विचार करना चाहिए.

CJI सूर्यकांत ने कहा:

'अच्छा सुझाव आया है. दोपहर 1 से 3 बजे तक मुस्लिम नमाज़ पढ़ने वाले आएंगे. एक अलग जगह हो सकती है, अंदर आने‑जाने का रास्ता भी अलग हो, ताकि उसी समय नमाज पढ़ी जा सके. इसी तरह हिंदुओं के लिए बसंत पंचमी की पूजा के लिए भी एक अलग जगह बनाई जा सकती है.'

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में CJI की महत्वपूर्ण टिप्पणी- 'दोपहर 1 बजे तक पूजा क्यों नहीं?'

मध्यप्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला‑कमाल मौला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई जारी है. बसंत पंचमी (23 जनवरी) और शुक्रवार की नमाज़ एक ही दिन पड़ने के कारण उठी जटिल स्थिति पर बेंच ने विस्तार से चर्चा की. सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच कर रही है.

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा, 'दोपहर 1 बजे तक हिंदू पूजा क्यों नहीं कर सकते? 1 से 3 बजे तक नमाज़ होगी, उसके बाद बसंत पंचमी की पूजा हो सकती है.' CJI ने यह भी कहा, 'इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है, इसलिए यह अजीब स्थिति पैदा हुई है. एक तरफ त्योहार है, दूसरी तरफ जुमे की नमाज़.'

हम केस की मेरिट पर कोई कमेंट नहीं कर रहे- CJI

भोजशाला मामले पर सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, 'हम केस की मेरिट पर कोई कमेंट नहीं कर रहे हैं. सीमित प्रार्थना जिस पर विचार करने की जरूरत है, वह ASI के 2003 के सर्कुलर के बारे में है.'

भोजशाला मामले पर SC में सुनवाई: 1 से 3 बजे तक नमाज़ होगी उसके बाद बसंत पंचमी की पूजा- CJI सूर्यकांत

भोजशाला मामले पर SC में सुनवाई दे दौरान CJI ने कहा कि दोपहर 1 बजे तक हिंदू पूजा क्यों नहीं कर सकते? 1 से 3 बजे तक नमाज़ होगी उसके बाद बसंत पंचमी की पूजा हो सकती है. 

भोजशाला मामले पर SC में सुनवाई: नमाज पांच बजे के बाद पढ़ी जा सकती है- हिंदू पक्ष की दलील

भोजशाला मामले पर SC में हिंदू पक्ष ने आग्रह किया कि नमाज पांच बजे के बाद पढ़ी जा सकती है. ⁠तब तक हिंदुओं को पूजा की इजाजत दी जाए.

दोनों समुदायों-हिंदू और मुस्लिम के लिए पूजा की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए- CJI

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश  सूर्यकांत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दोनों समुदायों-हिंदू और मुस्लिम के लिए पूजा की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए.

CJI ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'इसका मतलब है कि कल के लिए विशेष व्यवस्था करनी होगी. दोनों के लिए (हिंदू और मुस्लिम) पूजा की व्यवस्था कीजिए . इस पर एमपी सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने कोर्ट को आश्वस्त करते हुए कहा, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो.'

भोजशाला मामले पर SC में सुनवाई: एक ही दिन है बसंत पंचमी और जुम्मे की नमाज

यह याचिका इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि इस वर्ष बसंत पंचमी 23 जनवरी को शुक्रवार के दिन पड़ रही है, और इस ओवरलैप ने पुराना विवाद फिर भड़का दिया है. यानी पूजा और जुम्मे की नमाज़ एक ही दिन, एक ही परिसर में.

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने आग्रह किया है कि 23 जनवरी को केवल हिंदू समुदाय को मां सरस्वती की पूजा करने की अनुमति दी जाए और मुस्लिम समुदाय को नमाज़ पढ़ने से रोका जाए. यह याचिका 2 जनवरी 2026 को दाखिल की गई थी और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए इसे आज सूचीबद्ध किया.

भोजशाला मामले पर SC में सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला‑कमाल मौला परिसर को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की दहलीज़ पर पहुंच गया है. हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा दायर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच कर रही है.

फरीदाबाद में 6 हत्याएं करने वाले साइको किलर उम्रकैद

फरीदाबाद में 3 नाबालिग लड़कियों समेत 6 हत्याएं करने वाले साइको किलर सिंह राज को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा है. सिंह ने सभी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा. फिर लाश को बोरे में डालकर आगरा नहर में फेंक दिया गया. साइको किलर सिंह राज सभी लड़कियों के परिवार से पहले जान-पहचान बनाता था. फिर मौका मिलते ही छेड़खानी करता.

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब चलती प्राइवेट डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई. बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी और उसमें करीब 60 यात्री सवार थे.

रिपोर्ट के अनुसार, बस का टायर फटने से आग लगी. जैसे ही चालक को आग का आभास हुआ, उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस रोक दी, जिससे सभी यात्रियों ने समय रहते नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली.

घटना माइलस्टोन 110 के पास हुई. आग लगते ही यात्रियों में अफरा‑तफरी मच गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बताया गया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ देर से पहुंचीं, जिसके कारण बस काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई.

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा

आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक निजी बस और कंटेनर लॉरी के टकराकर आग पकड़ने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ. 

पंजाब पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू, विदेश में रह रहे 60 गैंगस्टरों के नेटवर्क पर 2,000 टीमों की छापेमारी

पंजाब सरकार ने राज्य में फैले संगठित अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए मंगलवार को बड़ा अभियान शुरू किया. ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम के इस राज्यव्यापी ऐक्शन में पुलिस की 2,000 से अधिक टीमें उन ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जो विदेश में रहने वाले 60 गैंगस्टरों के स्थानीय सहयोगियों से जुड़े बताए जा रहे हैं. यह अभियान लगातार 72 घंटे चलेगा.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूरे राज्य में समन्वित तरीके से यह एक्शन चलाया जा रहा है और इसमें 12,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों की फंडिंग, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षित ठिकानों, हथियार सप्लाई और कम्युनिकेशन नेटवर्क को ध्वस्त करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com