विज्ञापन

नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स में रचा गया इतिहास, एंसी सोजन ने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का 6.83 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Ancy Sojan breaks Anju Bobby Georges 22-year-old record: केरल की लॉन्ग जम्पर एंसी सोजन ने नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. (Ancy Sojan vs Anju Bobby George's long jump national record)

नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स में रचा गया इतिहास, एंसी सोजन ने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का  6.83 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड
केरल की लॉन्ग जम्पर एंसी सोजन ने रचा इतिहास

National Inter-State Championships: भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप के चौथे दिन, केरल की लॉन्ग जम्पर एंसी सोजन ने पूर्व दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज के नाम दर्ज 22 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 25 साल की एंसी ने 6.88 मीटर की शानदार छलांग लगाई और 6.83 मीटर के पिछले नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर किया, जिसे अंजू ने 2004 एथेंस ओलंपिक के दौरान बनाया था. बता दें कि साल 2004 में अंजू बॉबी ने एथेंस समर ओलंपिक के 6.83 मीटर की छलांग लगाकर ऐतिहासिक कारनामा किया था और यह नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था जिसे अब एंसी सोजन ने तोड़ दिया है. 

भुवनेश्वर में 24 से 28 जून तक आयोजित चैंपियनशिप में कई एथलीटों ने एशियाई खेलों के लिए जगह बनाई है, जिनमें पुरुषों की पोल वॉल्ट में देव मीणा, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति याराजी, महिलाओं की हैमर थ्रो में अनुष्का यादव और पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद अफसल शामिल हैं.

एंसी ने अपने पांचवें प्रयास में रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन करने से पहले ही, अपनी शुरुआती 6.73 मीटर की छलांग के साथ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के एशियाई खेलों के लिए 6.48 मीटर के क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड को पार कर लिया था. एंसी ने 2023 में हांगझोऊ में 6.63 मीटर की छलांग लगाकर एशियाई खेलों का सिल्वर मेडल भी जीतने में कामयाबी हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-  आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात

ये भी पढ़ें- IND vs IRE, 2nd T20, Weather update:वैभव सूर्यवंशी का नहीं हो पाएगा डेब्यू ? मौसम ने बिगाड़ा खेल, क्या धुल जाएगा दूसरा टी-20, जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com