उत्तर प्रदेश - शामली जिले में नाबालिग का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश - शामली जिले में नाबालिग का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, आरोपी फरार

प्रतीकात्मक तस्वीर

शामली:

शामली जिले के भनेडा जाट गांव में दो युवकों ने 14 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब लड़की एक हैंडपंप से पानी भरने अपने घर के बाहर गई थी।

कथित तौर पर आरोपियों ने उसका अपहरण किया। वे उसे निकटवर्ती खेतों में ले गए और उसका बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान परवेज के रूप में की गई है।

खेतों में बेहोश मिलीं पीड़ित...
उन्होंने बताया कि पीड़िता को बाद में उसके परिवार वालों ने खेतों में बेहोश पड़े पाया। पुलिस ने बताया कि परवेज और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com