विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात की, हिंसा पर रोक लगाने को कहा

एक बुलडोजर की मदद से दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में कल वामपंथ के अगुवा माने जाने वाले लेनिन की प्रतिमा को ढहा दिया गया था.

राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात की, हिंसा पर रोक लगाने को कहा
हिंसा के बाद तोड़-फोड़ का दृश्य
  • त्रिपुरा में हाल ही चुनाव परिणाम आए हैं
  • बीजेपी पहली बार सत्ता में आई है
  • बीजेपी की जीत के बाद हिंसा की खबरें.
नई दिल्ली: त्रिपुरा में छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्य के राज्यपाल और डीजीपी से बात की और नई सरकार के कामकाज संभालने तक राज्य में शांति सुनिश्चित करने को कहा. एक अधिकारी ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में राज्यपाल तथागत राय और डीजीपी एके शुक्ला ने त्रिपुरा की स्थिति और यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की जीत के बाद भड़की हिंसा पर नियंत्रण के लिए उठाये गये कदमों से केन्द्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया.

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि सिंह ने राज्यपाल और डीजीपी से हर तरह की हिंसा पर रोक लगाने और त्रिपुरा में नई सरकार के गठन तक शांति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के बीच छिटपुट हिंसा और संघर्ष की खबरें सामने आयी थी.

एक बुलडोजर की मदद से दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में कल वामपंथ के अगुवा माने जाने वाले लेनिन की प्रतिमा को ढहा दिया गया था.

हाल ही में हुये विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में25 साल के बाद सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है. अपने गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिल कर भाजपा ने त्रिपुरा में दो तिहाई बहुमत हासिलकर वाम किला ध्वस्त कर दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura, Rajnath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com