- नोएडा में इंजीनियर आर्यन की नाले में गिरने से हुई मौत, घटना का सीसीटीवी भी आया सामने.
- छाता लेकर जा रहा आर्यन अचानक से नाले में गिर गया था. उसे बचाने वाले शख्स को करंट जैसा झटका लगा था.
- आर्यन यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला था और नोएडा में इंजीनियर था.
नोएडा के सेक्टर-58 में नाले में गिरने इंजीनियर आर्यन की मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि आर्यन छाता लेकर जा रहा था. लेकिन अचाकन से वह नाले में गिर जाता है. मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसे बचाया तो इस दौरान एक शख्स को करंट जैसा झटका लगा था. जिससे यह दावा किया जा रहा है कि आर्यन को भी करंट लगा था. लेकिन इस मामले में नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग आमने-सामने नजर आ रहा है. सेक्टर में भारी बारिश के कारण पानी सड़क पर घुटनों तक भरा था. सड़क और उसके किनारे बने गहरे नाले का फर्क पूरी तरह मिट चुका था. ऐसे में आर्यन अचानक नाले में गिरा था.आर्यन की मौत को लेकर अब जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं.
क्या आर्यन को लगा था करंट ?
दरअसल, सेक्टर-58 में बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा हुआ था. जिससे नाला दिख नहीं रहा था. अब इस मामले में नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग आमने-सामने है. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नाले के पास लगे बिजली के खंभे से पानी में करंट उतरा हुआ था, जिसके झटके से आर्यन बेहोश होकर नाले में गिर गया था. वहीं बिजली विभाग ने इस दावे को खारिज किया है. उनका कहना है कि यह विशुद्ध रूप से जलभराव और नाले को खुला छोड़ने या उसकी टूटी स्लैब की लापरवाही का नतीजा है. ऐसे में दोनों विभाग अब इस मामले में आमने-सामने है. लेकिन इस लापरवाही की वजह से एक युवा इंजीनियर और घर का चिराग बुझ गया.
नोएडा इंजीनियर मौत मामला: हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने#Noida | @ranjanasingh95 | @AaquilJameel pic.twitter.com/yisyBjJLFQ
— NDTV India (@ndtvindia) July 11, 2026
आर्यन का सीसीटीवी आया सामने
आर्यन के नाले में गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि आर्यन का पैर नाले की एक कमजोर या ढीली स्लैब पर पड़ा था, जिससे वह अनियंत्रित गिर गया था. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने सेक्टर-58 थाने में दोनों ही विभागों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
फिलहाल आर्यन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि उससे यह क्लीयर होगा कि उसे करंट लगा था या नहीं. आर्यन मूलरुप से यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला था. जो नोएडा में इंजीनियर था.
जनवरी में युवराज की हुई थी मौत
इससे पहले भी नोएडा में इस तरह की घटना आ चुकी है. 6 महीने पहले जनवरी में इंजीनियर युवराज मेहता की भी नाले में डूबने से मौत हो गई थी. जबकि अब आर्यन की मौत से एक बार फिर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः 'लापरवाह' सिस्टम का शिकार हुआ एक और इंजीनियर, नोएडा के सेक्टर-58 के नाले में गिरे आर्यन की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं