विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

नोएडा: 21 साल की लड़की ने पहले हाथ की नस काटी फिर चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा के भंगेल गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवती ने बीती रात अपने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

नोएडा: 21 साल की लड़की ने पहले हाथ की नस काटी फिर चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • घरेलू विवाद के चलते लड़की ने की सुसाइड
  • चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की सुसाइड
  • बहन से हुआ था झगड़ा तो उठाया ये कदम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
उत्तर प्रदेश:

नोएडा के भंगेल गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवती ने बीती रात अपने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती कुमारी खुशबू ने बीती रात अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद उसने सबसे पहले अपने हाथ की नस काटी और उसके बाद चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.

घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने के बाद भी नहीं भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. उन्होंने बताया कि युवती निजी कंपनी में नौकरी करती थी. (इनपुट: भाषा) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com