हमारे सौरमंडल और चंद्रमा-सूर्य के बारे में कितना जानते हैं आप...?

आज हम आपसे आपकी पृथ्वी के बारे में पांच सवाल कर रहे हैं, जिनके जवाब देकर आप हमेशा की तरह या अपनी जानकारी साबित करेंगे, या अपनी जानकारी को बढ़ाएंगे...

हमारे सौरमंडल और चंद्रमा-सूर्य के बारे में कितना जानते हैं आप...?

हमारे सौरमंडल में सूर्य के गिर्द चक्कर काटने वाले आठ ग्रह हैं, जिनमें हमारी पृथ्वी तीसरा ग्रह है...

हमारे सौरमंडल के बारे में हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं, और जानते हैं कि हमारा ग्रह अपने सौरमंडल में मौजूद ग्रहों में तीसरा है, जो अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ अन्य सभी ग्रहों की ही तरह अपने सूर्य के गिर्द भी चक्कर काटता है... हमारे सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर चक्कर काटने वाले कुल आठ ग्रह (कुछ साल पहले तक नौ ग्रह माने जाते थे, लेकिन अब यम, यानी प्लूटो (Pluto) को ग्रह नहीं माना जाता है) हैं, जिनके नाम क्रमशः बुध (Mercury), शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), अरुण (Uranus) तथा वरुण (Neptune) हैं...

यह भी देखें : बृहस्पति ग्रह पर 350 साल से जारी 'सौरमंडल के सबसे बड़े तूफान' की मनमोहक तस्वीरें...

इन सभी आठ ग्रहों में से फिलहाल पृथ्वी पर ही जीवन की जानकारी है, और विज्ञानी दिन-रात इसी खोज में जुटे रहते हैं कि क्या किसी अन्य ग्रह पर, या किसी अन्य सौरमंडल के किसी ग्रह पर जीवन संभव है... वैसे, मंगल ग्रह तक मानव-निर्मित यान पहुंच चुके हैं, और काफी आंकड़े इकट्ठे किए जा चुके हैं, जिनकी मदद से जीवन की तलाश कि दिशा में प्रगति संभव है...

यह भी पढ़ें : NASA ने रचा इतिहास - धरती के आकार के सात ग्रहों वाला नया सौरमंडल खोजा

वैसे, हर सौरमंडल की ही तरह हमारे सौरमंडल के ग्रह भी अपने सूर्य के गिर्द चक्कर लगाते हैं, और ठीक उसी तरह ग्रहों के गिर्द चक्कर लगाने वाले उपग्रह भी हुआ करते हैं... हमारे ग्रह पृथ्वी के गिर्द भी एक ग्रह चक्कर लगाता है, जिसका नाम चंद्रमा है, और उस तक मानव को पहुंचे हुए लगभग पांच दशक बीतने जा रहे हैं...

यह भी पढ़ें : पृथ्वी पर जीवों की सामूहिक विलुप्ति का कारण है 'प्लैनेट एक्स'..?

इतना सभी जानते हैं कि सूर्य के गिर्द चक्कर लगाते-लगाते पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने की वजह से ही दिन और रात होते हैं... पृथ्वी जितने समय में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करती है, उसी को एक दिन (24 घंटे) माना जाता है, और जितना समय उसे सूर्य की संपूर्ण परिक्रमा करने में लगता है, उसे एक साल कहा जाता है... यह अवधि 365 दिन से कुछ घंटे ज़्यादा होती है, जिसकी वजह से हर चार साल में एक बार साल में एक दिन बड़ा दिया जाता है, और उसे लीप वर्ष कहते हैं...

यह भी पढ़ें : सुलझ गया बुध के 'अंधेरे' के पीछे का रहस्य

खैर, यह सब जानकारी आप बचपन में भी पढ़ चुके हैं, सो आइए, आज हम आपसे आपकी पृथ्वी के बारे में पांच सवाल करते हैं, जिनके जवाब देकर आप हमेशा की तरह या अपनी जानकारी साबित करेंगे, या अपनी जानकारी को बढ़ाएंगे...
 

 


उम्मीद है, आपको यह क्विज़ पसंद आई होगी, और इसमें आपको कुछ न कुछ नया जानने को मिला होगा... इसी तरह की ढेरों अन्य क्विज़ हम आपके लिए लाते रहेंगे, सो, लगातार इन पृष्ठों पर नज़र टिकाए रखिए, और देश-दुनिया, मनोरंजन और खेल जगत के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहिए...

VIDEO: ISRO की मंगल और शुक्र पर उड़ान भरने की तैयारी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com