विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

आज़ाद भारत को कितना जानते हैं आप...?

एक बार फिर हम अपने देश से जुड़े कुछ सवाल आपके सामने लेकर आए हैं, जिनके जवाब देकर हमेशा की तरह आप अपनी जानकारी साबित करें, या सही जवाब पढ़कर जानकारी को दुरुस्त करें...

आज़ाद भारत को कितना जानते हैं आप...?
हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भागता एक युवक... (फाइल फोटो)
संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र कहा जाता है, लेकिन हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता है, और इसकी आबादी अमेरिका की कुल आबादी के तीन गुना से भी ज़्यादा है... अमेरिका 18वीं शताब्दी में आज़ाद हुआ था, जबकि हिन्दुस्तान को 20वीं सदी में अंग्रेज़ों से आज़ादी मिली, और उसी के साथ पाकिस्तान का भी गठन हुआ... सिर्फ 70 साल की आज़ादी में पाकिस्तान ने चार बार तानाशाहों का राज भुगता, जबकि भारत में आज तक लोकतंत्र न सिर्फ कामयाबी से चल रहा है, बल्कि दिन-ब-दिन मजबूत होता दिखाई दे रहा है...

यह क्विज़ भी खेलें : क्या आप अपने देश के इन 'जाने-पहचाने' राजनेताओं को पहचान सकते हैं...?

आज की तारीख में भारत में 29 राज्य तथा सात केंद्रशासित प्रदेश हैं... राज्यों में मुख्यमंत्री सरकार का सर्वेसर्वा होता है, जो मंत्रिमंडल के सहयोग से शासन करता है, तथा राज्य की विधायिका का प्रमुख कहलाता है, तथा केंद्र में यही पद तथा अधिकार प्रधानमंत्री के पास होते हैं... राष्ट्रप्रमुख तथा राज्यप्रमुख क्रमशः राष्ट्रपति तथा राज्यपाल होते हैं, जो क्रमशः प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की नियुक्ति करते हैं...

यह क्विज़ भी खेलें : क्या इन राजनेताओं की आंखों में झांककर बता सकेंगे इनका नाम...?

'विविधता में एकता' के मंत्र के साथ चलने वाले हमारे देश में बहुत-सी संस्कृतियां, भाषाएं तथा धर्म हैं, जो हमेशा से मिलकर मुल्क की तरक्की के लिए काम करते रहे हैं... हम आपके सामने इससे पहले भी कई बार भारत, उसके राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और देश के नेताओं के बारे में क्विज़ पेश कर चुके हैं, जिन्हें आपने काफी पसंद भी किया... सो, एक बार फिर हम अपने देश से जुड़े कुछ सवाल आपके सामने लेकर आए हैं, जिनके जवाब देकर हमेशा की तरह आप अपनी जानकारी साबित करें, या सही जवाब पढ़कर जानकारी को दुरुस्त करें...
 
 


उम्मीद है, आपको यह क्विज़ पसंद आई होगी, और इसमें आपको कुछ न कुछ नया जानने को मिला होगा... इसी तरह की ढेरों अन्य क्विज़ हम आपके लिए लाते रहेंगे, सो, लगातार इन पृष्ठों पर नज़र टिकाए रखिए, और देश-दुनिया, मनोरंजन और खेल जगत के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाते रहिए...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
बिहार: बेतिया कांड पर एसपी की सफाई- पुलिस पिटाई से नहीं मधुमक्खी काटने से हुई थी हिरासत में युवक की मौत
आज़ाद भारत को कितना जानते हैं आप...?
कोलकाता में पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं में टकराव, डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
Next Article
कोलकाता में पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं में टकराव, डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com