एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)
मुंबई:
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अर्थात MNS के अध्यक्ष राज ठाकरे का हालिया फरमान बता रहा है कि वे अपनी पत्नी और बेटे की तस्वीरों से परेशान हो चुके हैं। राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधा आदेश दे दिया है कि कोई भी उनकी पत्नी शर्मीला और बेटे अमित की तस्वीर बेवजह बैनर पर नहीं लगाएगा।
राज ने स्पष्ट कह दिया कि उनकी पार्टी उनके परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राज मुंबई से सटे रायगढ़ ज़िले के पनवेल में आयोजित कार्यकर्ता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला और बेटे अमित उनकी राजनीति में उनके साथ साथ दिखने लगे हैं। इसी का नतीज़ा था कि पार्टी के अधिकतर पोस्टर्स और बैनर पर उनकी तस्वीरें झलक रही थी। कार्यकर्ता उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। MNS की महिला इकाई को राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला से और युवा कार्यकर्ताओं को बेटे अमित से अधिक लगाव देखा जा रहा है। लेकिन, अपने भाषण में राज ठाकरे ने इस से बचने के स्पष्ट निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए हैं।
सूत्र बताते हैं कि राज ठाकरे ने अपने भाषण में कह दिया कि कार्यकर्ता ये न भूलें की पार्टी के अध्यक्ष वे हैं। ना ही कोई किसी काम को करने न करने के लिए ये तर्क दे कि उसकी 'वहिनी से' बात हो चुकी है। शर्मिला ठाकरे को कार्यकर्ता स्नेहभाव से 'वहिनी' कहते हैं जिसका हिंदी में मतलब है भाभी।
राज ठाकरे की पत्नी, शर्मिला और बेटा अमित, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के किसी भी पद पर नहीं हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, मनसे, राज ठाकरे, शर्मीला ठाकरे, अमित ठाकरे, Raj Thackeray, Maharashtra Navnirman Sena, MNS, Sharmila Thackeray, Amit Thackery