विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

जेट एयरवेज की फ्लाइट हो सकती थी हाईजैक, एक गलती से पकड़े गए दो संदिग्ध

जेट एयरवेज की उड़ान को अगवा करने की साजिश तब विफल कर दी गई, जब उड़ान को अगवा करने को लेकर चर्चा कर रहे दो यात्रियों को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया.

जेट एयरवेज की फ्लाइट हो सकती थी हाईजैक, एक गलती से पकड़े गए दो संदिग्ध
फाइल फोटो
मुंबई: जेट एयरवेज की 9 डब्ल्यू 825 कोचीन-मुंबई उड़ान को अगवा करने की साजिश तब विफल कर दी गई, जब उड़ान को अगवा करने को लेकर चर्चा कर रहे दो यात्रियों को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया. सूत्रों के मुताबिक, दोनों यात्रियों को कोचीन हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया. सूत्रों ने बताया कि बोर्डिग केंद्र पर दो यात्रियों के बीच विमान को अगवा करने संबंधित बातचीत के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए जेट विमान में रखा धमकी भरा पत्र, अब पुलिस की गिरफ्त में, जानिए क्या है पूरा मामला

जेट एयरवेज ने कहा कि आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है और कंपनी इस मामले में पूरा सहयोग करेगी. हालांकि अभी तक इसके बारे ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है. फिलहाल अभी दोनों ही संदिग्ध यात्री सुरक्षा एजेंसियों ने अपने हवाले रखा हुआ है.

VIDEO: जेट एयरवेज की फ्लाइट को मिली थी हाईजैक की फर्जी धमकी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jet Airways, Mumbai, Plane Hijack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com