विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2017

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: हरी झंडी मिलते ही मुंबई में फर्राटा भरने लगी 800 महिलाओं की कार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: हरी झंडी मिलते ही मुंबई में फर्राटा भरने लगी 800 महिलाओं की कार
इस रैली में अधिकतर प्रतिभागियों ने सामाजिक संदेश भी दिया. तस्वीर प्रतीकात्मक
मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले रविवार को मुंबई में एक कार रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में महिला शक्ति को दर्शाते हुए 800 महिला रेसरों ने हिस्सा लिया. इस कार रैली का आयोजन होटल सराहा में किया गया. यहां से सुबह आठ बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रैली ने 150 किलोमीटर का रास्ता तय किया.

इस रैली में अधिकतर प्रतिभागियों ने सामाजिक संदेश भी दिया, जिसमें महिला सशक्तिकरण प्रमुख था. इसमें 'वन गर्ल विद करेज इस रिवोल्यूशन', 'टु हेल विद शुगर एंड स्पाइस' और 'वी आर ऑल अबाउट टेलेंट, गट्स, कमिटमेंट, टफनेस' जैसे संदेश शामिल रहे.

वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएए) द्वारा आयोजित इस रैली का यह तीसरा संस्करण था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इसमें महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है.

इस रैली की विजेताओं को आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, International Womens Day, मुंबई कार रैली, Mumbai Car Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com