विज्ञापन
This Article is From May 10, 2016

मुंबई : किन्नर बनकर ठगने वाले 2 बहुरूपिये गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिला सुराग

मुंबई : किन्नर बनकर ठगने वाले 2 बहुरूपिये गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिला सुराग
सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तस्‍वीर
मुंबई: मुंबई से सटे नालासोपारा पुलिस ने 2 बहुरूपियों को गिरफ्तार किया है जो किन्नर के वेश में घर में घुसकर लोगों को ठगते थे। दोनों ने 4 अप्रैल को नालासोपारा के एक परिवार से 2.50 लाख रुपये के जेवर ठग लिए थे। सीसीटीवी में कैद उनकी तस्वीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक अमूमन लोग किन्नरों के मुंह नहीं लगते। सोसायटी के चौकीदार भी उनसे उतनी सख्ती से पेश नहीं आते जितना आम आदमी से। आरोपी रमेश नाथ और शंकर रणछोड़ धांधल लोगों की इसी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए किन्नर के वेश में घूमकर ठगी करते आ रहे थे।
 

4 अप्रैल को दोनों चौकीदारों को गुमराह कर नालासोपारा के वृन्दावन अपार्टमेंट में गए। वहां के एक फ्लैट का दरवाजा खुलवाकर पहले तो पीने का पानी मांगा। फिर उसी पानी में अपनी अंगुली घुमाकर उसे प्रसाद के तौर पर घर में मौजूद सास और बहु को पिलाया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पानी पीने के बाद दोनों को पता नहीं क्या हुआ कि उन्होंने अपने बदन और घर में रखे सारे गहने निकालकर दोनों को सौंप दिए।

नालासोपारा पुलिस थाने के नि‍रीक्षक प्रकाश विराजदर के मुताबिक जब तक दोनों महिलाओं को लुटने का एहसास हुआ तब तक दोनों किन्नर जा चुके थे। शिकायत मिलने पर ईमारत की सीसीटीवी में दर्ज तस्वीरों के जरिये पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। पर वो खुद भी तब हैरान रह गई जब उसे पता चला कि वो दोनों किन्नर नहीं बल्कि किन्नर के वेश में बहुरूपिये हैं। गिरफ्तार दोनों ही ठग गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, नालासोपारा पुलिस, ठगी, किन्‍नर, बहुरूपिये, Mumbai, Nalasopara Police, Con Men Arrested, Eunuchs, Impostors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com