विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2016

मुंबई के सिनेमाघर में राष्ट्रगान के अपमान से जुड़ा नया विवाद आया सामने

मुंबई के सिनेमाघर में राष्ट्रगान के अपमान से जुड़ा नया विवाद आया सामने
मुंबई: मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शीतल महात्रे ने बिग बॉस-8 कि प्रतियोगी कशिश खान और भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस तृषा खंडेलवाल पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। शीतल महात्रे के मुताबिक, रविवार रात वह अंधेरी के एक सिनेमा हॉल में अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थीं। वहां कशिश और तृषा भी मौजूद थीं। फिल्म के शुरू होने के पहले राष्ट्रगान के वक्त कशिश और तृषा अपनी सीट पर बैठकर पॉपकॉर्न खा रहे थे और एक-दूसरे से मस्ती कर रहे थे।

शीतल का आरोप है कि कशिश और तृषा को जब उन्होंने टोका तब दोनों ने शीतल को गालियां दीं। दूसरी तरफ कशिश का आरोप है कि शीतल महात्रे सस्ती पब्लिसिटी के लिए इस तरह का आरोप लगा रही हैं। कशिश ने शीतल महात्रे पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। अंबोली पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है और मामले की जांच कर रही है।

मुंबई ने सिनेमा घरों में फिल शुरू होने के पहले राष्ट्रगान का नियम है। अमूमन सभी लोग राष्ट्रगान बजते ही उसके सम्मान में खड़े होते हैं, लेकिन कभी-कभी विवाद भी हो जाता है। कुछ महीने पहले ऐसे ही एक जोड़े को लोगों के विरोध के चलते सिनेमा देखे बिना बाहर निकलना पड़ा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, राष्ट्रगान का अपमान, शीतल महात्रे, Mumbai, National Anthem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com