विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2020

मुंबई: क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव बताकर बुलाया, फिर युवती के साथ की छेड़छाड़

मुंबई के मालाड पश्चिम में एक युवती के साथ क्वारंटीन सेंटर में छेड़छाड़ किए जाने की घटना हुई है. मुम्बई में चारकोप पुलिस ने यहां एक क्वारंटीन सेंटर के कर्मचारी पर युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है.

मुंबई: क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव बताकर बुलाया, फिर युवती के साथ की छेड़छाड़
मालाड पश्चिम में क्वारंटीन सेंटर में हुई युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मालाड पश्चिम के एक क्वारंटीन सेंटर की घटना
  • क्वारंटीन सेंटर में बुलाकर युवती के साथ की छेड़छाड़
  • पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया
मुंबई:

मुंबई के मालाड पश्चिम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक युवती के साथ क्वारंटीन सेंटर में छेड़छाड़ किए जाने की घटना हुई है. मुम्बई में चारकोप पुलिस ने यहां एक क्वारंटीन सेंटर के कर्मचारी पर युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है. इस मामले के आरोपी शख्स ने खुद को बृहन्मुंबई म्यूनिसिपैलिटी कॉर्पोरेशन (BMC) का कर्मचारी बताया था. 

इस केस में पुलिस के पास 20 जून को केस दर्ज कराया गया है. पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, मालाड पश्चिम के एक क्वारंटीन सेंटर में मई महीने में एक परिवार क्वारंटीन हुआ था. 30 मई को वो सभी लोग अपने घर वापस चले गए. लेकिन 13 जून को उस परिवार को खुद को बीएमसी कर्मचारी बताने वाले कल्पेश नाम के व्यक्ति ने फोन कर युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी और उसे क्वारंटीन सेंटर बुलाया. 

पिता जब वहां युवती को पहुंचाकर घर वापस चले गए तो अमित तटकरे नाम के युवक ने युवती के कमरे में जाकर बताया कि वो पॉजिटिव नही है और सुबह उसे घर वापस छोड़ देंगे और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. 

इसके पहले भी हुई थी ऐसी एक घटना

क्वारंटीन सेंटर में किसी महिला के साथ बदसलूकी का यह दूसरा मामला है. इसके पहले पिछले महीने में उत्तराखंड से ऐसी खबर आई थी, जिसमें एक पुलिसवाले ने एक नवविवाहिता का रेप करने की कोशिश की थी. यहां उधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा के पुलभट्टा क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटर में यह घटना हुई थी, जिसके बाद मामले को तूल पकड़ता देख मौके पर पुलिस के सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया था.

पुलिसकर्मी पर आरोप लगे थे कि वो ड्यूटी पर शराब के नशे नवदम्पत्ति के पास दूसरी  मंजिल पर पहुंचा और नवविवाहिता को नीचे की मंजिल में बने कमरे में हाथ पकड़ कर ले जाने लगा. दोनों पति-पत्नी के विरोध करने पर कहने लगा कि महिलाओं के लिए नीचे रहने की व्यवस्था है. इसे नीचे मेरे साथ चलना होगा. लेकिन जब पीड़ित महिला ने जाने से मना कर दिया तो पुलिसकर्मी ने मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की. पुलिसकर्मी की इस वहशियाना हरकत से घबराकर महिला ने भागकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो प्रशासन से शिकायत दर्ज की गई.

वीडियो: कानपुर के बालिका संरक्षण गृह की 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Quarantine Center, Sexual Assault, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com