फाइल फोटो...
मुंबई:
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की ओर से दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में अभिनेत्री कंगना रनौत ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। ऋतिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से उनके नाम पर अभिनेता के प्रशंसकों को ईमेल भेजा करता था।
अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी कंगना के घर पहुंचे। वहां कंगना और उनकी बहन रंगोली ने अपने बयान दर्ज कराए।
ऋतिक रोशन की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के संबंध में दोनों के बयान बतौर गवाह दर्ज किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने बयान के संबंध में और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, मुंबई पुलिस, बयान, Hritik Roshan, Kangana Ranaut, Mumbai Police, Testimony