विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2016

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल का मुफ्त तेज रफ्तार वाईफाई शुरू

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल का मुफ्त तेज रफ्तार वाईफाई शुरू
मुंबई: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल कंपनी के सहयोग से मुफ्त तेज रफ्तार वाई फाई सेवा की शुरुआत की। यह सेवा शुरू करने वाला यह देश का पहला स्टेशन है।

सुविधा को ‘विश्व स्तरीय’ बताते हुए प्रभु ने कहा कि देश में करीब 100 व्यस्त स्टेशनों को इस साल के अंत तक मुफ्त सार्वजनिक वाई फाई सेवा के तहत लाया जाएगा और इस तरह की यह विश्व की सबसे बड़ी परियोजना है।

प्रभु ने उपनगर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों, गूगल कर्मियों और यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब मैंने पिछले साल पूर्ण (रेल) बजट का प्रस्ताव दिया था, मैंने भारतीय रेलवे की खराब स्थिति को सुधारने का संकल्प लिया था और मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मुफ्त वाई फाई की शुरुआत रेलवे के सुधार की तरफ एक बड़ा कदम है।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गूगल, वाई फाई सेवा, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, मुंबई सेंट्रल स्टेशन, मुफ्त वाई फाई, Google, Free Wi Fi, Railway Minister Suresh Prabhu, Mumbai Central Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com