विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2017

मिस्र की महिला इमान की बहन के वजन न घटने के दावे को डॉक्टर ने झूठा बताया

मिस्र की महिला इमान की बहन के वजन न घटने के दावे को डॉक्टर ने झूठा बताया
इमान अहमद का वजन घटने के उसकी बहन के दावे को डॉक्टरों ने झूठा बताया है.
मुंबई: मुंबई के सैफी अस्पताल में मिस्र की महिला इमान अहमद के मोटापे का इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने उनकी बहन के दावों को खारिज किया है. इमान की बहन ने दावा किया था कि डॉक्टर वजन कम होने को लेकर झूठ बोल रहे हैं. इमान की बहन शाइमा सेलिम ने एक ऑनलाइन वीडिया में कहा था कि इमान का इलाज कर रहे डॉक्टरों का नेतृत्व करने वाले मुफ्फजल लकड़ावाला ने इमान के पूरी तरह से ठीक होने और वजन कम होने का झूठा दावा किया है.

लकड़ावाला ने 11 अप्रैल को कहा था कि इमान ने इलाज के दौरान 262 किलोग्राम वजन कम किया है. शाइमा के आरोपों को खारिज करते हुए अस्पताल के एक अधिकारी हुजाइफा शेहाबी ने मिस्र की महिला का वजन 200 किलोग्राम से कम होने का संकेत दिया है.

इमान का इलाज कर रहे विशेषज्ञों की टीम का हिस्सा डाक्टर अर्पणा भास्कर ने अस्पताल में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि इमान के परिवार वाले आगे के इलाज के लिए इमान की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं. मुझे लगता है कि उन्हें यह विश्वास नहीं है कि इमान को मिस्र में अच्छा इलाज मिल पाएगा.’’ अस्पताल में मंगलवार को इमान का सीटी स्कैन किया गया.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iman Ahmad Abdulati, Weight Loss, Saifi Hospital, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com