विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

दाऊद इब्राहिम ने भतीजे के जरिए जेल में बंद इकबाल कासकर को भिजवाया संदेश : सूत्र

जेल में मिलने आए दोनों लोगों के आने की सही तारीख अभी नहीं पता चल पायी है. इक़बाल कासकर जबरन वसूली के आरोप में ठाणे जेल में बंद है.

दाऊद इब्राहिम ने भतीजे के जरिए जेल में बंद इकबाल कासकर को भिजवाया संदेश : सूत्र
दाऊद इब्राहिम ने भतीजे के जरिए जेल में बंद इकबाल कासकर को भिजवाया संदेश : सूत्र (फाइल फोटो)
  • अनीस इब्राहिम के बेटे ने कासकर से की मुलाकात
  • सूत्रों का कहना है कि दाऊद का संदेश भिजवाया
  • कासकर जबरन वसूली के आरोप में ठाणे जेल में बंद है
मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इक़बाल कासकर से जेल में एक और फरार भाई अनीस इब्राहिम के बेटे ने मुलाकात की. अनीस इब्राहिम का बेटा आरिस दुबई में रहता है. उसने इक़बाल कासकर के बेटे रिज़वान के साथ जाकर ठाणे जेल में इक़बाल कासकर से मुलाकात की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पर चूंकि कोई केस नहीं है इसलिए उन पर नजर रखने और कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी लेकिन अन्य एक सूत्र का ये भी कहना है कि खुद पुलिस को ही दोनों के वापस दुबई जाने के बाद ही पता चला.

'चप्पल' मतलब हथियार और 'गंदे लोग' मतलब पुलिस, डी कंपनी में इस्तेमाल होते हैं ऐसे कोड वर्ड

दोनों के आने की सही तारीख अभी नहीं पता चल पायी है. इक़बाल कासकर जबरन वसूली के आरोप में ठाणे जेल में बंद है. खबर ये भी है कि जेल में मुलाकात के वक्त अनीस इब्राहिम के बेटे ने इक़बाल को बड़े भाई दाऊद इब्राहिम की नाराजगी और चिंता से अवगत कराया. अनीस इब्राहिम के बेटे ने इक़बाल को बताया कि वो जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं लेकिन इस बात से नाराज भी है कि आपने उनके बेटे मोइन के बारे में पुलिस को जानकारी दी.

VIDEO- शेल कंपनियों के जरिए भेजा जा रहा था दाऊद का कालाधन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक इक़बाल ने पूछताछ में बताया था कि मोइन अलग रहता है और वो मौलाना बन गया है. दाऊद के छोटे भाई इक़बाल कासकर को मुठभेड़ विशेषज्ञ और ठाणे एन्टी एक्सटॉर्शन सेल के प्रमुख प्रदीप शर्मा ने सितंबर माह में गिरफ्तार किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dawood Ibrahim, Iqbal Kaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com