विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

PMC Bank: इस बैंक के ग्राहक नहीं निकाल सकेंगे 1,000 रुपये से ज़्यादा रकम, RBI ने लगाई पाबंदी

मुंबई में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (Punjab And Maharashtra Co Operative Bank) में ग्राहकों की लंबी कतार लगी है.

Also Read in
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

मुंबई में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) में ग्राहकों की लंबी कतार लगी है. दरअसल बैंक में वित्तीय गड़बड़ियों की वजह से RBI ने खाता धारकों को हज़ार रुपये से ज़्यादा देने रोक लगा दी है, जिसकी वजह से बैंक के हर ब्रांच में भीड़ लगी है. RBI का ये प्रतिबंध 6 महीने तक जारी रहेगा. इसके तहत बैंक न तो लोन दे सकता है और न ही कोई निवेश कर सकता है.

26 और 27 सितंबर को होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, वित्त सचिव से बातचीत के बाद हुआ फैसला

विस्तृत रूप में बताते चले कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक लिमिटेड पर किसी भी प्रकार के व्यापारिक लेन-देन पर रोक लगा दी है, जिससे बैंक के निवेशकों और शहर में व्यापारी वर्ग को बड़ा झटका लगा है.

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने कहा कि RBI के निर्देशों के अनुसार, पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) के जमाकर्ता बैंक में अपने सेविंग, करंट या अन्य किसी भी तरह के खाते में से 1,000 रुपये से ज्यादा रुपये नहीं निकाल सकते हैं.

6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50,580 करोड़ रुपये बढ़ा, SBI और ICICI बैंक को सर्वाधिक लाभ

PMC बैंक पर RBI की अग्रिम मंजूरी के बिना ऋण और अग्रिम धनराशि देने या रीन्यू करने, किसी भी प्रकार का निवेश करने, फ्रेश डिपोजिट स्वीकार करने आदि पर भी रोक लगा दी गई है.

(इनपुट IANS से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Customers, Bank Withdraw, RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com