- एकनाथ गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- मुंबई कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए
- मिलिंद देवड़ा ने दे दिया था इस्तीफा
कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था. माना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी.
कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद
देवड़ा के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया था, 'इसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को अवगत कराया गया है.' इस कदम को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के AICC के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा गया. आपको बता दें कि मिलिंद देवड़ा को लोकसभा चुनाव से एक महीने पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था. ऐसे में उन्हें चुनाव की तैयारी करने के लिए कम ही समय मिला था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं