प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
मुंबई में अपनी प्रेमिका के साथ रेलवे प्लैटफॉर्म पर बैठे प्रेमी को दोनों का फ़ोटो खींचा जाना इतना नागवार गुजरा कि उसने फ़ोटो खीचने वाले को पीट-पीट कर मार डाला।
वारदात 24 जनवरी को शाम पौने पांच बजे के करीब की है। दादर स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 6 पर एक युगल बैठा था। तभी वहां खड़े हरीश पवार ने मोबाइल से दोनों का फ़ोटो खींच लिया। अपनी प्रेमिका के साथ बैठा किरण पवार इस बात को लेकर इतना नाराज हो गया कि पहले तो उसने हरीश का मोबाइल फ़ोन छीन कर गाड़ी के नीचे फ़ेंक दिया, फिर उसकी बुरी तरह पिटाई की और चला गया।
पिटाई के बाद हरीश की तबीयत ख़राब हो गई और पालघर पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। हरीश के साथी संतोष भुसारा ने पुलिस को सूचित किया। रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी की तस्वीरों के जरिये दादर रेलवे स्टेशन पर दूसरी जगह वैसे ही जोड़े की पहचान की। ज़ूम करने पर लड़की के हाथ में मौजूद थैली पर इजी बाय लिखा दिखा। उसके बाद पुलिस ने गूगल के जरिये मुंबई शहर में इजी बाय की 5 दुकानों का पता निकाला।
विरार, बोरीवली, सांताक्रूज, विलेपार्ले और बांद्रा में से विरार के दुकानदार ने सीसीटीवी में दिख रही लड़की को पहचान लिया। पुलिस को दुकानदार से लड़की का फोन नंबर भी मिल गया। बस फिर क्या था, लड़की के जरिये पुलिस को आरोपी किरण गायकवाड़ तक पहुंचने में देर नहीं लगी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई पुलिस, फोटो के लिए हत्या, प्रेमी जोड़ा, दादर स्टेशन, Mumbai Police, Murder For Photo Click, Couple, Dadar Station