विज्ञापन
43 minutes ago

देशभर में आज धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. धनतेरस पर सोना-चांदी भी सस्ता हो गया है. इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. बाजारों में रौनक देखी जा रही है. वहीं ट्रैफिक का बुरा हाल है. लोग शॉपिंग के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं. वहीं दीवाली के लिए घर जाने वालों की वजह से भी रास्ते वाहनों से जाम हो गए हैं. पिछले दो दिनों से ट्रैफिक का ऐसा ही हाल देखा जा रहा है. जाम का असर दिल्ली की सड़कों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे से देखा जा रहा है.  आनंद विहार और गाजीपुर में वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर लगी हैं.

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 6:02 बजे से शाम 7:57 बजे तक
 कुल अवधि- 1 घंटा 56 मिनट

ये भी पढे़ं-अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजार धड़ाम, भारतीय बाजार में कमजोरी के संकेत, ये हैं 3 बड़ी वजहें

ALL LIVE UPDATES HERE...

गफ्फार मार्केट में आग के बाद CTI की 2 बड़ी मांगें

दिवाली के पीक समय में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में आग लगने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है. उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिख 
दो बड़ी मांगें रखी हैं.

1. दिवाली तक दिल्ली के भीड़भाड़ वाले 20  बाजारों में 24 घंटे फायर टेंडर तैनात हो
2. व्यापारियों के लिए "ट्रेडर्स फायर डिजास्टर फंड" की तुरंत घोषणा हो

Dhanteras Live: धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीद तेज

धनतेरस पर बाजार में 14 और 18 कैरेट के हल्के सोने के आभूषणों, चांदी के सिक्कों, सजावटी वस्तुओं तथा मछली, कछुए और हाथी जैसी शुभ आकृतियों की मांग बढ़ गई है.

 

Dhanteras Live: धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ी

धनतेरस के त्यौहार पर आज देश भर में 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक के व्यापार का अनुमान कैट ने लगाया है.ऊंची कीमतों के बावजूद खरीदारी का उत्साह बरकरार है.ऑल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने बताया कि हल्के आभूषणों, चांदी के सिक्कों और पारंपरिक उपहारों की बढ़ी मांग बढ़ी है.

Dhanteras Silve Price Live: धनतेरस पर चांदी के दाम देंखें

 

Dhanteras Gold Price Live: धनतेरस पर सोने के दाम देखें

 

Traffic Jam Live: त्योहारी सीजन में दिल्ली में ट्रैफिक जाम

दिल्ली की सड़कों पर बुधवार और गुरुवार को भी जाम की स्थिति देखने को मिली. वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, बाजारों की सड़कें जाम रहीं और वाहन चालक संकरे रास्तों पर रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए.

हैदराबाद: श्री भाग्यलक्ष्मी माता मंदिर में धनतेरस की पूजा

धनतेरस के मौके पर हैदराबाद के चारमीनार स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी माता मंदिर में सुबह की आरती के साथ प्रथम दर्शन और पूजा का आयोजन किया गया.

दिल्ली में सुबह 5 बजे से लंबा जाम

त्योहारी सीजन में दिल्ली की सड़कों पर जाम का असर देखने को मिल रहा है. धनतेरस पर सुबह 5 बजे आनंद विहार और गाजीपुर में गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

धनतेरस पर मथुरा में नकली पनीर जब्त

धनतेरस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मथुरा में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने मिलावट वाले 25 क्विंटल पनीर को जब्त कर नष्ट किया.

Silver Price Down Live: धनतेरस पर चांदी सस्ती

धनतेरस पर चांदी के दामों में भी गिरावट देखी जा रही है. सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर MCX पर चांदी के दाम 1 लाख 84 हजार 100 रुपये देखा गया.
 

Gold Price Down Live: धनतेरस पर सोना सस्ता

धनतेरस के मौके पर सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार को MCX पर सोने के दाम 1 लाख 42 हजार 206 रुपये चल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras News, Dhanteras Puja, Dhanteras Shopping Tips, Dhanteras Auspicious Things
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com