विज्ञापन

U19 Asia Cup 2026: नेपाल के खिलाफ सहवाग और द्रविड़ एक्शन में, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग -11

भारत अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

U19 Asia Cup 2026: नेपाल के खिलाफ सहवाग और द्रविड़ एक्शन में, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग -11
नेपाल के खिलाफ खेलेंगे सहवाग और द्रविड़
ACC Asian Cup

ACC पुरुष U19 एशिया कप 2026 के अपने पहले ग्रुप A मैच में, भारत का सामना आज ओमान के मस्कट स्थित अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में नेपाल से हो रहा है. भारत अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.  नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में, भारत अपने अभियान की शुरुआत एक दमदार अंदाज में करना चाहेगा. सबकी नजरें मुख्य रूप से आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर होंगी, जो क्रमशः भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे हैं.  इस मैच के बाद, भारत 8 नवंबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा, और फिर 10 नवंबर को उसका मुकाबला UAE से होगा.

(SCORECARD)

अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग पर नजर

आजके मैच में सबकी नजर आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर रहने वाली है, दोनों खिलाड़ी भारत के पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं. बता दें कि वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़, जो राहुल द्रविड़ के बेटे हैं, पहली बार बड़े एशियाई मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. आर्यवीर दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि अन्वय कर्नाटक के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.

भारतीय प्लेइंग -11

  1. आर्यवीर सहवाग,
  2. अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर),
  3. अर्जुन राजपूत,
  4. ईशान सूद,
  5. काव्या पटेल,
  6. लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान)
  7. मनाल चौहान,
  8. मोहित उलवा,
  9. यशवीर गौड़,
  10. वीके विनीत,
  11. यशबर्धन चौहान

नेपाल प्लेइंग-11

  1. आशीष लुहार (विकेटकीपर)
  2. अभय यादव,
  3. बिपिन शर्मा (कप्तान)
  4. दर्श सोनार
  5. नीरज कुमार यादव
  6. निश्चल छेत्री
  7. नितेश पटेल
  8. प्रसिद्ध जाइशी
  9. सचिन भट्ट
  10. सुशील रावल
  11. सूर्यांशु कोइराला

भारत U19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अन्वय द्रविड़, रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, इशान सूद, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शाविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उलवा, मनल चौहान, आर्यन सवसानी़

नेपाल U19 टीम: बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार (विकेटकीपर), नीरज कुमार यादव, रोहित चंद, प्रसिद्ध जैशी, सोहेल कुंवर, दर्श सोनार, निश्चल छेत्री, सचिन भट्ट, रोशन शाही, सूर्यांशु कोइराला, अभय यादव, सुशील रावल, सुभम खनाल, नितेश पटेल

यह भी पढ़ें | एंडरसन नंबर-1,अकरम से आगे मैक्ग्राथ, भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 विदेशी तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें | रोहित -गिल ओपनर, सिराज IN आकिब नबी OUT, दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग- 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com