प्रतीकात्मक तस्वीर
- आपातकालीन प्रक्रिया के तहत विमान को सुरक्षित उतार लिया गया
- विमान की जांच अभियंत्रण विभाग की एक टीम कर रही है
- यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई
मुंबई:
भुवनेश्वर जाने वाले एयर इंडिया के विमान के कॉकपिट में संदिग्ध रूप से धुआं उठने के कारण यहां के हवाई अड्डे पर इसे लौटने के लिए बाध्य होना पड़ा. विमान में 155 यात्री सवार थे. नई दिल्ली में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं.
एयर इंडिया के मुताबिक इसके विमान एआई 669 ने दोपहर सवा दो बजे छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी लेकिन कॉकपिट में धुआं उठता देख इसके पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी. विमान दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर पूरी आपातकालीन प्रक्रिया के तहत मुंबई में सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया.
प्रवक्ता ने बताया कि विमान की जांच अभियंत्रण विभाग की एक टीम कर रही है. उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है और विमान जल्द ही भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Air India, Mumbai Bhubaneshwar Fligt, Smoke In Cockpit, Emergency Landing