भोजपुरी अभिनेत्री अंजलि श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- अंजलि 8 साल से भोजपुरी फिल्मों में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही थी
- अभिनेत्री दो तीन दिनों से घर वालों के फोन नहीं उठा रही थी
- शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री अंजलि श्रीवास्तव का शव मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला. पुलिस के मुताबिक घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पहली नजर में खुदकुशी के मामला नजर आ रहा है. मुंबई पुलिस प्रवक्ता डॉ. रश्मि करंदिकर के मुताबिक अंजलि के घर वाले 2-3 दिन से उससे फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो फ़ोन नहीं उठा रही थी. अंजलि मुंबई में अंधेरी जुहू गली में कोस्टा कैफ़े के पास परिमल सोसायटी में रहती थी. परेशान घर वालों ने मकान मालिक को फ़ोन कर अंजलि से संपर्क करने को कहा. सोमवार को मकान मालिक ने डुप्लीकेट चाभी से ताला खोल घर में प्रवेश किया तो अंजलि पंखे से लटकी हुई मिली. उसने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. अंजलि के पी आर संजय पटियाला के मुताबिक 29 साल की अंजलि इलाहाबाद की रहने वाली थी. 8 साल से वो मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों में अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही थी. अब तक 'लहू के दो रंग', 'हमरा दारू ना मेहरारू चाही' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं