गायक सोनू निगम (फाइल फोटो)
मुंबई:
सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रगान बजाने को लेकर जारी बहस में कूदते हुए गायक सोनू निगम ने गुरुवार को कहा कि जहां वह हर देश के राष्ट्रगान का सम्मान करते हैं, उन्हें यह भी लगता है कि सिनेमाघरों और रेस्त्रांओं में इसे नहीं बजाना चाहिए. गायक ने कहा कि किसी भी देश के राष्ट्रगान का सम्मान होना चाहिए और लोगों को उन्हें वहीं सम्मान देना चाहिए जो वे अपने राष्ट्रगान को देते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजता है और सभी पाकिस्तानी खड़े होते हैं तो मैं भी उस देश और उन लोगों के सम्मान के तौर पर खड़ा हो जाऊंगा.’’
सोनू ने कहा, ‘‘कुछ लोगों का कहना है कि वहां (सिनेमाघरों) में राष्ट्रगान बजना चाहिए, कुछ का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए. राष्ट्रगान एक प्रतिष्ठित एवं संवेदनशील चीज है और मुझे लगता कि इसे कुछ जगहों - सिनेमाघरों या रेस्त्रांओं में नहीं बजाया जाना चाहिए.’’ गत सोमवार को उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को सिनेमाघरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रगान बजाने के मुद्दे पर फैसला करने का निर्देश दिया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonu Nigam