विज्ञापन

सोनू निगम ने फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों के लिए गाए 90s से लेकर 2000 के गानों से बांधा समा, वीडियो वायरल

सोनू निगम के लिए फ्लाइट में गूंजे उनके ही गाने, बॉलीवुड सिंगर ने सभी का शुक्रिया किया और फ्लाइट में गाने गाए.  

सोनू निगम ने फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों के लिए गाए 90s से लेकर 2000 के गानों से बांधा समा, वीडियो वायरल
सोनू निगम ने फ्लाइट में गाए पॉपुलर गाने, दीवाने हुए फैंस
Instagram
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम और उनके प्रशंसकों के बीच खास जुड़ाव देखने को मिलता है. एक ओर जहां फैंस उनकी आवाज और गायिकी के प्रति गहरी दीवानगी रखते हैं, वहीं सोनू भी अपने अनोखे अंदाज से उनसे जुड़े रहते हैं. इसकी एक झलक हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिली, जब यात्रियों ने उनके लोकप्रिय गीत गाने शुरू कर दिए और सोनू ने भी इस पल को खास बना दिया. दरअसल, शुक्रवार को रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में गायक बैठे थे और अंदर बैठे यात्री उनके द्वारा गाए गए गाने गुनगुनाने लगे और देखते ही देखते पूरा प्लेन एक छोटे से कॉन्सर्ट में बदल गया. 

सोनू निगम ने फ्लाइट में गाया गाना

सोनू भी फैंस की ओर से मिले इस सरप्राइज को देखकर काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने फोन से इस पूरे माहौल को शूट करना शुरू कर दिया. गायक ने अपनी इस पोस्ट के जरिए यात्रियों के उत्साह का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट का साइन बंद होने के बाद भी यात्री अपनी सीट पर बैठे रहे और उनका इंतजार करते रहे, ताकि वह उनके लिए गाना गाएं. 

ये भी पढ़ें- श्रेया घोषाल और उदित नारायण का रोमांटिक भोजपुरी गाना, 20 साल पहले रवि किशन ने की थी नगमा के माथे की बिंदिया की तारीफ 

सोनू निगम ने वीडियो में लिखा, "सीट बेल्ट का साइन बंद हो चुका है और फिर भी वे बैठे हुए हैं, इससे साफ पता चलता है कि वे शो टाइम का इंतजार कर रहे हैं." इसके बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने जब सोनू निगम से गाने की गुजारिश की, तो उन्होंने केबिन में ही खड़े होकर अपने सुपरहिट गाने 'किसका है तुमको इंतजार', 'मैं हूं ना', 'तुझे लगे ना नजरिया' और 'कल हो ना हो' सुनाए.  वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, "ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में होता है. आप सभी का शुक्रिया."

सोनू निगम के बारे में 

बता दें, सोनू निगम करीब चार दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वह मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं में शास्त्रीय, पॉप, गज़ल, भक्ति और फ़िल्मी संगीत के लिए जाने जाते हैं. मनोरंजन जगत में दिए योगदान के लिए अब तक उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. गायकी के साथ उन्होंने अभिनय, संगीत निर्देशन, डबिंग और टीवी होस्टिंग भी की है.  

ये भी पढ़ें- हेलन का 68 साल पुराना आइकॉनिक गाना, मधुबाला के होते हुए पहली बार पर्दे पर छाईं, चीन की सिंगर बन जीता था दिल 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Sonu Nigam Song, Sonu Nigam Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com