शादियों का सीजन शुरु हो गया है. कहा जा रहा है कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक भारत में 52 लाख शादियों होनी हैं, जिसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो रखी हैं. कपड़ों से लेकर खाना. हालांकि शादी में संगीत ना हो तो वेडिंग वेडिंग नहीं कहलाती. इसीलिए आज हम आपको एक 24 साल पुराने गाने के बारे में बताने वाले हैं, जो 2000 के दशक में इतना पॉपुलर हुआ था कि सभी इस गाने पर डांस करते थे. वहीं दूल्हा अपनी दुल्हनिया के लिए यह गाना जरुर गाता था. इस गाने की खास बात यह है कि गोविंदा और रानी मुखर्जी की रोमांटिक कैमेस्ट्री से लेकर अलका याग्निक और सोनू निगम की आवाज ने इसे सुपरहिट बनाया.
24 साल पुराना वेडिंग गाना
हम बात कर रहे हैं 2002 में आई फिल्म चलो इश्क लड़ाएं का गाना तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा गाने की, जिसमें सोनू निगम और अलका याग्निक ने आवाज दी थी. वहीं हिमेश रेशमिया का संगीत और समीर के बोल थे. फिल्म में गोविंदा और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे, जिन पर यह गाना तब फिल्माया गया जब रानी मुखर्जी को शादी के लिए गोविंदा प्रपोज करते हैं और वह नखरें दिखाती हैं.
गाने के बोल इस प्रकार हैं...
मेहंदी है मेहंदी, मेहंदी है मेहंदी
शर्मा ना ऐसे बन्नो रे
अब जाना है घर तुझको साजन के
चले गए हम भी तेरे संग
तेरे दहलीज में तेरे घर साजन के
तुझको ही, तुझको ही
तुझको ही दुल्हन बनाऊँगा
वरना कुंवारा मर जाऊंगा
जाके जोगन बन जाऊंगी
संग तेरे मैं ना आऊंगी
सब से मैं यह कह जाऊंगी
तुझको ना दूल्हा बनाऊंगी
चाहे कुंवारी मर जाऊंगी
चलो इश्क लड़ाए के गाने
चलो इश्क लड़ाएं एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी का नाम सपना होता है, जो पेशे से एक एक्ट्रेस है. लेकिन शराब की लत लग जाती है. इसी के चलते वह एक दिन नशे में गाड़ी चलाते हुए पप्पू यानी गोविंदा से टकराती है, जो उनका सबसे बड़ा फैन होता है. लेकिन सपना इसका फायदा उठाती है. धीरे धीरे कहानी नया मोड़ लेती है और दोनों को प्यार हो जाता है. फिल्म में 6 गाने थे, जो काफी पॉपुलर हैं...
1. चलो इश्क लड़ाएं (सोनू निगम , अलका याग्निक)
2. मस्ती मस्ती (सोनू निगम, अलका याग्निक)
3. प्यार का फंडा (सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ति)
4. तुझको ही दुल्हन (सोनू निगम, अलका याग्निक)
5. आ प्यार करे बिंदास (सोनू निगम , जानी बाबू कव्वाल)
6. पोते को दूल्हा बनाऊंगी (सोनू निगम, शोभा जोशी)
ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: फुलेरा की नई प्रधान बनने पर क्रांति देवी और प्रधान पति बनराकस का जोरदार डांस, वीडियो देख फैंस बोले- देख रहा है बिनोद
ये भी पढ़ें- अमरिंदर गिल का 15 साल पुराना पंजाबी गाना, नेगेटिव कमेंट देख सिंगर हुए थे हताश, अगले ही बन गया सुपरहिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं