विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2016

अब 'खाकी' के जिम्मे महाराष्ट्र सरकार का जनसंपर्क

अब 'खाकी' के जिम्मे महाराष्ट्र सरकार का जनसंपर्क
आईपीएस अधिकारी बृजेश सिंह (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में जनता से संवाद का जिम्मा पहली बार सरकार ने खाकी को दिया है। सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी बृजेश सिंह को राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का महानिदेशक बनाया है। बृजेश अबतक साईबर सेल और महिला प्रताड़ना प्रतिबन्ध विभाग के आईजी थे।

राज्य प्रशासनिक ढांचे में अबतक जिस पद पर आईएस अधिकारी आसीन होते थे वहां एक आईपीएस को बिठाया जाना राज्य में कभी नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि नागपुर में पैदा हुए और वहीं पले बढ़े बृजेश सिंह सूबे के मुख्यमंत्री की इस पद के लिए पहली पसंद थे। सरकार और जनता के बीच कड़ी बनने का काम करनेवाले इस विभाग के DG के पद पर इस से पहले आईएस चंद्रशेखर ओक नियुक्त थे। जिन्हें राज्य CET विभाग का जिम्मा सौंपने के बाद यह पद खाली था।

बताया जा रहा है कि राज्य का सूचना और जनसंपर्क विभाग अधिकाधिक पारदर्शी और गतिमान बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तकनीक पर महारत रखनेवाले बृजेश सिंह को चुना है। इसी के साथ सिंह लेखक भी हैं और साइबर क्राइम की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं।

वैसे अबतक खाकी के साए में रहे बृजेश सिंह को यह नहीं भूलना होगा कि नई जिम्मेदारी में डंडे का काम नहीं होता।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्‍ट्र सरकार, जनसंपर्क विभाग, आईपीएस अधिकारी, बृजेश सिंह, देवेंद्र फडणवीस, Maharashtra Government, Public Relations Department, IPS Officer, Brijesh Singh, Devendra Fadanvis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com