मुंबई:
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा है कि सात जलाशयों में मौजूदा जलस्तर 85 प्रतिशत है और महानगर में जल आपूर्ति में कटौती की संभावना कम है. निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जल आपूर्ति में कटौती की कम संभावना है क्योंकि जलाशयों के डूब क्षेत्रों से यह आश्वस्त तौर पर पता चला है कि बुधवार तक जल संग्रह का स्तर 85 प्रतिशत तक था.’’ अधिकारी के अनुसार, मानसून के अंत में सात जलाशयों में कुल जलसंग्रह 14.47 लाख मिलियन लीटर होना चाहिए ताकि पूरे साल महानगर को पानी की आपूर्ति होती रहे.
उन्होंने कहा कि सात जलाशयों में बुधवार तक जल की मात्रा 12.38 लाख मिलियन लीटर है. अधिकारी ने कहा कि जलाशय मोदक सागर और तन्सा पहले ही भर चुके हैं जबकि तुलसी और मध्य वैतरणा जलाशय जल्द ही पूरे भरने वाले हैं. मुंबई के लिए जल आपूर्ति सात जलाशयों से होती है, जो वर्षा का जल का संचय करते हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Brihanmumbai Municipal Corporation, BMC, Water Level In Reservoirs, Water Cut In Mumbai