विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

उज्जैन में दो मरीजों के कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि, एक की मौत

भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए थ 15 नमूने, इनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस के संक्रमण की पुष्टि हुई

उज्जैन में दो मरीजों के कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि, एक की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
उज्जैन:

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से एक महिला की 23 मई को मौत हो चुकी है. यह जानकारी जिला प्रशासन ने बुधवार को दी. अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला मरीज की मौत पाटीदार अस्पताल में 23 मई को कोरोना वायरस से हुई थी. उसके नमूने को 14 अन्य लोगों के नमूनों के साथ अनुवांशिकी अनुक्रमण के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था. इन 15 नमूनों में से दो लोगों में डेल्टा प्लस के संक्रमण की पुष्टि हुई.''

हालांकि, जिला प्रशासन ने यह नहीं बताया कि नमूनों की अनुवांशिकी अनुक्रमण की रिपोर्ट कब मिली. प्रशासन ने कहा कि इन दोनों मरीजों के संपर्क में आए 21 लागों की आरटी-पीसीआर जांच की गई लेकिन कोई कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला. 

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि डेल्टा प्लस से जिले में खतरा नहीं है लेकिन लोगों को एहतियातों का अनुपालन करना चाहिए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delta Plus Variant, Coronavirus, Ujjain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com